Sheila Dikshit Death Anniversary: पहली बरसी पर पूर्व सीएम शीला दीक्षित को सीएम केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
Sheila Dikshit Death Anniversary दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की बड़ी नेता शीला दीक्षित का 20 जुलाई 2019 को निधन हो गया था।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Sheila Dikshit Death Anniversary: पिछले साल 20 जुलाई को 81 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वालीं शीला दीक्षित की पहली बरसी पर सोमवार को लोग उन्हें याद कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर 15 साल तक दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।' बता दें कि शीला दीक्षित के दो बच्चें हैं – एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे संदीप दीक्षित भी दिल्ली के सांसद रह चुके हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की बड़ी नेता शीला दीक्षित का 20 जुलाई, 2019 को निधन हो गया था। शीला दीक्षित तबियत खराब होने की वजह से एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती हुई थी। लगातार 3 बार 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
यह भी जानें
- शीला दीक्षित 1984 में यूपी के कन्नौज से पहली बार सांसद बनीं।
- शीला दीक्षितह 1984 से 1989 तक केंद्रीय मंत्री भी रहीं।
- 1998 में पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया।
- 1998 में ही वह कांग्रेस के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार गईं।
- लगातार 3 बार 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं
- 11 मार्च 2014 को केरल की राज्यपाल नियुक्त लेकिन अगस्त 2014 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया.
- 2019 में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त हुईं।
- वह बीजेपी के मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस की उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव हार गईं।