Move to Jagran APP

नए घरेलू सहायक रखने से पहले करें पूरी जांच-पड़ताल

लॉकडाउन के दौरान कई तरह की चीजों में बदलाव आया है। द्वारका की सोसायटियों में लॉकडाउन वन के बाद से ही घरेलू सहायकों सफाई कर्मचारियों के आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। लॉकडाउन चार में सरकार की ओर से मिली छूट के बाद द्वारका की सोसायटियों में घरेलू सहायकों के साथ अन्य कर्मचारियों को आने की अनुमति प्रदान की गई है। लेकिन इस दौरान कई घरेलू सहायक अपने गांव चले गए हैं तो कइयों ने अपने मकान बदले लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है। द्वारका जिला पुलिस ने इसको लेकर एक दिशानिर्देश जारी किया है जिसका पालन सोसायटी के लोगों को करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:25 PM (IST)
नए घरेलू सहायक रखने से पहले करें पूरी जांच-पड़ताल
नए घरेलू सहायक रखने से पहले करें पूरी जांच-पड़ताल

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान कई तरह की चीजों में बदलाव आया है। द्वारका की सोसायटियों में लॉकडाउन-1 के बाद से ही घरेलू सहायकों, सफाई कर्मचारियों के आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार की ओर से मिली छूट के बाद द्वारका की सोसायटियों में घरेलू सहायकों के साथ अन्य कर्मचारियों को आने की अनुमति प्रदान की गई है। इस दौरान कई घरेलू सहायक अपने गांव चले गए हैं। वहीं कइयों ने अपने मकान बदले, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी है। द्वारका जिला पुलिस ने इसको लेकर एक दिशानिर्देश जारी किया है।

loksabha election banner

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोग दो तरह से अपने कर्मचारियों का वेरीफिकेशन करा सकते हैं। चाहे तो दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं या फिर फॉर्म भरकर थाने के गेट पर रखे गए बॉक्स में डाल सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से थाने के गेट पर एक बॉक्स रख दिया गया है। इसमें संबंधित व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी का होना जरूरी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस वेरीफिकेशन से पहले संबंधित व्यक्ति खुद भी घरेलू सहायक के बारे में पूरा पता करने के बाद ही उन्हें फ्लैट में आने की इजाजत दें। जांच के नाम पर किसी को भी परेशान नहीं करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम सुरक्षा को लेकर उठाया गया है। साथ ही इससे सोसायटी में कार्य करने वाले हर शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी रहेगी। नए घरेलू सहायक रखने से पहले उनका वेरीफिकेशन बहुत जरूरी है।

फेडरेशन ऑफ सीजीएचएस द्वारका की अध्यक्ष सुधा सिन्हा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की यह पहल सराहनीय है। सुरक्षा के लिहाज से यह कदम बहुत जरूरी था। लोगों को इसमें दिल्ली पुलिस का साथ देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.