Move to Jagran APP

हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो कुख्यात धरे

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी रहीम चौधरी और हारूण के रूप में हुई है। दोनों पर लूटपाट और आ‌र्म्स एक्ट समेत 36 मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली में गत दिनों हथियार के बल पर की गई लूटपाट की 1

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 07:49 PM (IST)
हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो कुख्यात धरे
हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो कुख्यात धरे

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी रहीम चौधरी और हारूण के रूप में हुई है। दोनों पर लूटपाट और आ‌र्म्स एक्ट समेत 36 मुकदमें दर्ज हैं। बदमाश दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली में गत दिनों हथियार के बल पर की गई लूटपाट की 18 घटनाओं को सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों का संबंध पसोंडा गिरोह से है। वे खासकर सुबह के वक्त गहने पहने हुए पुरुषों को निशाना बनाते थे। विरोध करने पर गोली मारने से भी परहेज नहीं करते थे।

loksabha election banner

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि गत दिनों दिल्ली में बाइकसवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की कई वारदात की थी। इन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी डीसीपी राजेश देव और डॉ. जी राम गोपाल नाइक को सौंपी गई। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों की जानकारी जुटानी शुरू की। जांच में पता चला कि इस गिरोह के बदमाश को मुठभेड़ के बाद हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य बदमाश रहीम चौधरी, हारूण, अरशद और मोनू फरार हैं। 15 दिसंबर को हारूण के डासना में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। वहीं, पुलिस को पता चला कि रहीम चौधरी अपने परिजनों से मिलने उत्तर प्रदेश स्थित गांव पसोंडा आने वाला है। पुलिस टीम ने उसे भी दबोच लिया। दोनों पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

बदमाशों के मुताबिक वे घटना से पहले दिल्ली के मुस्तफाबाद में मिलते थे। इसके बाद दो मोटरसाइकिल से वारदात के लिए निकल पड़ते थे। गत दिनों आरोपियों ने राजेंद्र नगर में क्रीम पार्लर के बाहर व्यक्ति के साथ लूटपाट की थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हारूण की मीट की दुकान जबकि रहीम का पहले डेयरी का काम था। जल्द रुपये कमाने के लालच में दोनों ने लूटपाट शुरू की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.