Move to Jagran APP

दिल्लीः शादी के एक साल बाद महिला की गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में

महिला की पहचान शिवांगी (27) के रूप में हुई है। शिवांगी की पिछले साल जून में शादी हुई थी।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 03:15 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 09:53 PM (IST)
दिल्लीः शादी के एक साल बाद महिला की गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में
दिल्लीः शादी के एक साल बाद महिला की गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में

नई दिल्ली, जेएनएन। विश्वास नगर इलाके में घर में एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान शिवांगी नरूला कसाना (28) के रूप में हुई है। पुलिस को अस्पताल से वारदात की सूचना मिली। पुलिस ने घर में तलाशी ली तो वारदात में प्रयुक्त अवैध विदेशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने शिवांगी के पति प्रशांत कसाना को हिरासत में ले लिया है। ससुराल पक्ष का दावा है कि शिवांगी ने खुद को गोली मारकर खुदकशी है।

loksabha election banner

वहीं मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि गोली किसने चलाई। पुलिस के साथ एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं। शिवांगी परिवार के साथ गली नंबर-10, विश्वास नगर में रहती थी। वह विवेक विहार स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। चार महीने से वह मातृत्व अवकाश पर थीं। 24 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।

बुधवार सुबह घर में गोली लगने के बाद परिवार ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल पक्ष ने अपने बयान में कहा कि शिवांगी ने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, क्राइम टीम ने घर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। यहां हालात संदिग्ध लगे। मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा था।

पुलिस ने शिवांगी के कमरे से पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवांगी के सिर में दाहिने तरफ गोली थी। यह गोली दूर से मारी गई प्रतीत हुई। इसके बाद पूरे परिवार से फिर से पूछताछ की गई। इसमें प्रशांत ने बताया कि वह वारदात के समय सो रहा था। ससुर दिनेश व सास ने घर में गोली की आवाज सुनने की बात से इन्कार कर दिया। शुरुआती जांच के बाद हत्या और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पिछले साल हुआ था प्रेम विवाह
शिवांगी और प्रशांत दोनों आनंद विहार इलाके में एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के घर दस कदम की दूरी पर थे। इस वजह से दोनों नजदीक आ गए थे। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस बारे में अपने परिजन को जानकारी दी। उनकी रजामंदी से जून, 2018 में दोनों की शादी हो गई। प्रशांत की आनंद विहार में जूतों की दुकान है।

रातभर हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा
जन्माष्टमी के दिन घर में बेटी के नामकरण के लिए सोमवार शाम पूजा रखी गई थी। इस मौके पर भंडारा भी हुआ था। इसमें ससुराल और मायका पक्ष के लोग भी जुटे थे। पिता राजीव नरूला ने बताया कि उस दिन तक सब ठीक था, लेकिन मंगलवार रात में शिवांगी और प्रशांत के बीच झगड़ा हुआ, जो बुधवार तड़के चार बजे तक चला। इस वजह से उन्हें शक है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। हालांकि यह झगड़ा किस बात को लेकर यह पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.