Move to Jagran APP

नहीं रहीं दूरदर्शन की जानी मानी वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा, हाल ही में मिला था सम्मान

नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:56 AM (IST)
नहीं रहीं दूरदर्शन की जानी मानी वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा, हाल ही में मिला था सम्मान
नहीं रहीं दूरदर्शन की जानी मानी वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा, हाल ही में मिला था सम्मान

नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन की जानी मानी वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है। उनके साथी पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।  

loksabha election banner

नीलम अपने पीछे पति व 15 वर्षीय पुत्र को छोड़ गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वह कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ करियर की शुरुआत की थी। नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है।

लंबे समय तक दूरदर्शन की पहचान रही नीलम शर्मा ने चैनल के लिए तेजस्विनी और चर्चा में जैसे शो की एंकरिंग की। इन शो ने उनको हर घर में चर्चित किया। दर्शकों ने उन्हें हमेशा मुस्कुराते देखा। एंकरिग के दौरान हमेशा सौम्य और सरल रहीं।

नीलम शर्मा के निधन पर प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने दुख जताते हुए लिखा कि हमने अपनी तेजस्विनी को खो दिया है।

वहीं, प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर और दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने भी अपनी सहयोगी के निधन पर गहरा दुख जताया। 

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। 

बताया जा रहा है कि डीडी न्यूज की मशहूर एंकर नीलम शर्मा काफी दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और इन दिनों नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थीं। हालत  ज्यादा खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि एक महीने पहले ही पता चला था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और आखिरी स्टेज में है। तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें AIIMS में दिखाया गया था, लेकिन तब कैंसर की पुष्टि नहीं हुई थी।

जानिए- नीलम के बारे में

  • नीलम शर्मा ने ‘बड़ी चर्चा’ और ‘तेजस्विनी’ जैसे कार्यक्रमों का काफी बेहतरीन तरीके से संचालन किया था।
  • नीलम शर्मा चैनल की फाउंडिंग एंकर थीं और 20 साल से ज्यादा समय से डीडी न्यूज से जुड़ी हुई थीं।
  • नीलम शर्मा पति अनिल कपूर रेडियो में कार्यरत हैं।
  • नीलम ने कई सम्मान पाए, जिनमें ‘नारी शक्ति अवॉर्ड’ भी शामिल है। यह सम्मान उन्हें मार्च में ही मिला था। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.