तिमारपुर में रवि किशन ने गरीब बच्चों संग केक काट कर मनाया जन्मदिन
गोरखपुर के सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन का बुधवार को जन्मदिन है। रवि किशन जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली के तिमारपुर के संजय बस्ती में आए थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। गोरखपुर के सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन का बुधवार को जन्मदिन है। रवि किशन जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली के तिमारपुर के संजय बस्ती आए। इस दौरान रवि किशन ने गरीब बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
इससे पहले मंगलवार की दोपहर रवि किशन गोरखपुर में लोगों की समस्या जानने के लिए प्रयासरत दिखे। गोरखपुर के सांसद और सिने अभिनेता रवि किशन ने गोरखपुर शहर के उन क्षेत्रों का दौरा किया जहां कई दिनों से पानी लगा है। लोगों की शिकायतें मिलने पर सांसद अफसरों पर बिफर पड़े। उन्होंने जलजमाव को जल्द से जल्द समाप्त करने का इंतजाम करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, ऐसे काम नहीं चलेगा। लोगों को राहत मिलनी चाहिए।