केंद्र सरकार के एक अधिकारी की फर्जी आइडी बनाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने भारत सरकार के एक अधिकारी की फर्जी आइडी बनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 07:08 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने भारत सरकार के सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) में वेतन और लेखा अधिकारी (पीएओ) की फर्जी आइडी बनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपित को इससे पहले भी एक गंभीर अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
फिलहाल पुलिस आऱोपित से पूछताछ कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपित ने केंद्र सरकार के अधिकारी की फर्जी आइडी की उपयोग कहां-कहां किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें