Move to Jagran APP

Delhi Exit Poll: दिल्ली की सातों सीटें जीत रही है BJP, कांग्रेस-AAP दोनों को झटका

दिल्ली की सातों सीटों पर इस बार सिर्फ 60.21 फीसद वोटिंग हुई है हालांकि पिछली बार यानी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां 65 फीसद मतदान हुआ था।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 05:14 AM (IST)
Delhi Exit Poll: दिल्ली की सातों सीटें जीत रही है BJP, कांग्रेस-AAP दोनों को झटका
Delhi Exit Poll: दिल्ली की सातों सीटें जीत रही है BJP, कांग्रेस-AAP दोनों को झटका

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha elections exit poll 2019: आम चुनाव-2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए विभिन्न न्यूज चैनलों को एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी सभी सातों सीटें (नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) जीतती दिखाई दे रही है। हालांकि, कुछ चैनलों ने भाजपा को पांच और कांग्रेस व AAP को एक-एक सीट दी है। 

loksabha election banner

टाइम्स नाउ-वीएमआर, सीएनएक्स, सी-वोटर और चाणक्या सभी चारों एजेंसियां अपने एग्जिट पोल में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को सभी सातों सीटें दे रही हैं, वहीं, एबीपी न्यूच चैनल के एग्जिज पोल में भाजपा को पांच और कांग्रेस और AAP को एक-एक सीट मिलती दिखाई दे रही हैं। 

दरअसल, दिल्ली की सातों सीटों पर खिलाड़ी और कलाकर तक दांव लगा रहे हैं। वहीं दिल्ली की कई सीटें ऐसी हैं, जिन पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व और वर्तमान केंद्रीय मंत्री तक कुल मिलाकर 164 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें 18 महिलाएं हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो कांग्रेस से उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह शामिल हैं तो भाजपा की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अहम उम्मीदवारों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से आतिशी शामिल हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली की सातों सीटों पर इस बार 60.21 फीसद वोटिंग हुई है, हालांकि पिछली बार यहां 65 फीसद मतदान हुआ था। 

दिल्ली में कुल 56 फीसद वोटिंग

1.चांदनी चौक- 60.25%
2.उत्तर पूर्व दिल्ली- 58.03%
3.पूर्वी दिल्ली- 57.44%
4.नई दिल्ली- 54.03%
5.उत्तर पश्चिम दिल्ली- 54.99%
6.पश्चिम दिल्ली- 55.79%
7.दक्षिण दिल्ली- 53.52%

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.