पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर विजय फरमाना
कई हत्या के मामलों में वांटेड गैंगस्टर विजय फरमाना (Gangster Vijay Farmana) को पकड़ने में दिल्ली पुलिस को सफलता मिली है। इसपर 50 हजार रुपये का इनाम भी था।
By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 12:18 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। दस से ज्यादा मर्डर केस में वांटेड नामी गैंगस्टर विजय फरमाना (Gangster Vijay Farmana) को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने फरमाना पर 50 हजार का इनाम भी रखा था। बता दें कि विजय फरमाना को दिल्ली और हरियाणा दोनों राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी।
इसकी गिरफ्तारी पर डीसीपी (अपराध) राम गोपाल नाइक ने कहा कि इंस्पेक्टर गगन भास्कर की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने 15 मई को लखनऊ के एक मॉल से हत्याओं के मामलों में शामिल अपराधी विजय फरमाना को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वहां यह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। आगे बताया गया कि उसने 11 हत्याओं को कबूल भी कर लिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें