Move to Jagran APP

निगम स्कूलों की दीवारों पर बने चित्र दे रहे संदेश

निगम के सभी स्कूलों की दीवारों पर आकर्षक चित्रकला व वर्टिकल गार्डन बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट स्थित निगम विद्यालय की दीवार को सुंदर व आकर्षक चित्रकला व वर्टिकल गार्डन बनाकर इस प्रकार सजाया गया है कि रास्ते से गुजर रहे हर एक व्यक्ति की नजर स्कूल पर पड़ रही है। दिल्ली में हरियाली कम व प्रदूषण बढ़ता जा रहा है इस कारण जगह जगह यह वर्टिकल गार्डन बनाए जा रहे हैं। इससे वातावरण शुद्ध रहेगा तथा इनका रखरखाव करना भी आसान है और यह काफी आकर्षक व सुंदर भी लगते हैं। निगम भी अब अपने स्कूलों की तस्वीर बदलने के प्रयासों में लगा है इससे बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करते ही एक सुखद व सकारात्मक वातावरण मिलेगा। ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट स्थित निगम विद्यालय की दीवार पर बनी हर चित्रकला एक संदेश दे रही है जिससे विद्यालय के सामने से गुजर रहे लोग यह संदेश पढ़कर जागरूक हो सकें। इन चित्रकलाओं में बेटी बचाओ बे

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 08:40 PM (IST)
निगम स्कूलों की दीवारों पर बने चित्र दे रहे संदेश
निगम स्कूलों की दीवारों पर बने चित्र दे रहे संदेश

रितु राणा, पूर्वी दिल्ली

loksabha election banner

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सभी स्कूलों की दीवारों पर आकर्षक चित्रकला व वर्टिकल गार्डन बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट स्थित निगम विद्यालय की दीवार को सुंदर व आकर्षक चित्रकला के अलावा वर्टिकल गार्डन बनाकर इस प्रकार सजाया गया है कि रास्ते से गुजर रहे हर व्यक्ति की नजर स्कूल पर पड़ रही है। दिल्ली में हरियाली कम व प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इस कारण जगह-जगह ये वर्टिकल गार्डन बनाए जा रहे हैं। इससे वातावरण शुद्ध रहेगा तथा इनका रखरखाव करना भी आसान है। ये काफी आकर्षक व सुंदर भी लगते हैं। निगम भी अब अपने स्कूलों की तस्वीर बदलने के प्रयासों में लगा है। इससे बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करते ही सुखद व सकारात्मक वातावरण मिलेगा।

ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट स्थित निगम विद्यालय की दीवार पर बनी हर चित्रकला एक संदेश दे रही है, जिससे विद्यालय के सामने से गुजर रहे लोग यह संदेश पढ़कर जागरूक हो सकें। इन चित्रकलाओं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पानी बचाओ, पेड़ बचाओ जैसे गंभीर संदेश दिए गए हैं। अब ये सभी विषय काफी प्रासंगिक हैं जिनका महत्व हर व्यक्ति को समझने की आवश्यकता है। निगम की यह अच्छी पहल है, जिससे उन्होंने चित्रकला के माध्यम से इतने गहरे संदेश देने की कोशिश की है। इंडिया गेट व लाल किला की पें¨टग बनाकर ऐतिहासिक स्मारकों की भी झलक दिखाई गई है, जो खूबसूरत लग रही है।

निगम स्कूल की बदलती तस्वीर से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों में भी काफी उत्साह है। इतनी सुंदर चित्रकला को देखकर हर कोई थोड़ी देर रुककर चित्रकला व उनमें दिए संदेशों को पढ़ रहा है, वहीं वर्टिकल गार्डन विद्यालय की दीवार पर बनी चित्रकला में चार चांद लगा रहे हैं। निगम की ओर से बनाया गया यह वर्टिकल गार्डन काफी सुंदर व आकर्षक लग रहा है। आते-जाते हर कोई इसकी सुंदरता को निहार रहा है। विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों के अभिभावक भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि निगम के स्कूलों की इस तरह सूरत बदली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.