Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंशुमान की खोज जारी, नोएडा पुलिस से मांगी गई मदद

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 31 May 2018 08:45 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : डीएनडी फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे की जांच में जुटी ि

    Hero Image
    अंशुमान की खोज जारी, नोएडा पुलिस से मांगी गई मदद

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : डीएनडी फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। कार की टक्कर से यमुना में गिरे हर्ले डेविडसन सवार अंशुमान पुरी (42) का पुलिस हादसे के पांच दिन बाद भी पता नहीं लगा पाई है। सनलाइट थाना पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है, लेकिन अंशुमान का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस को आशंका है कि उनका शव नदी के बहाव के चलते नोएडा की ओर पहुंच गया होगा। इसलिए सनलाइट थाना पुलिस ने नोएडा पुलिस से भी शव की खोज में मदद मांगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिणी-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने कहा कि घटना की सूचना देने वाले शख्स कैलाश ने बताया है कि दोनों वाहन देर रात नोएडा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने डीएनडी फ्लाईओवर पर बने यमुना पुल के पास बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट ऊपर उछलकर नदी में जा गिरा। पुलिस के अनुसार आरोपित कार चालक की पहचान हो गई है। उसका नाम परवेश है। वह नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। घटना वाली रात वह अपने साथी निशांत के साथ टोयोटा इटियोस कार से ऑफिस से घर जा रहा था। दोनों ने शराब का भी सेवन किया था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कार का रजिस्ट्रेशन परवेश के ससुर भप्पा सिंह के नाम पर है, जोकि कनाडा में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि अंशुमान के पिता बिहार के पूर्व सांसद सूर्य प्रकाश और मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अकेले सरिता विहार स्थित एक फ्लैट में रहते थे। पुलिस कई दिनों से उनके परिवार के सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। बृहस्पतिवार को उनके बुआ के बेटे ययाति ¨सह दिल्ली आए। उन्होंने बताया कि अंशुमान को लोगों की मदद करना अच्छा लगता था। संगीत उनकी ¨जदगी का अहम हिस्सा था।