Move to Jagran APP

पानी-सीवर की समस्या पर भाजपा का प्रदर्शन

शाहदरा विधानसभ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला ने विधानसभा अध्यक्ष के विवेक विहार स्थित घर के बाहर पानी व सीवर की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से सीवर जाम व पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 08:57 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 08:57 PM (IST)
पानी-सीवर की समस्या पर भाजपा का प्रदर्शन
पानी-सीवर की समस्या पर भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के विवेक विहार स्थित घर के बाहर पानी और सीवर की समस्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष का पुतला भी फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री के पास सिर्फ एक विभाग (दिल्ली जल बोर्ड) है और वह इसे भी ठीक से नहीं संभाल पा रहे हैं। दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से लोग पानी और सीवर की समस्या से आजिज हो चुके हैं।

loksabha election banner

भाजपा शाहदरा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता इलाके के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के घर के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। शर्मा ने कहा कि अगर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी के विधायकों के घर के बाहर भूख हड़ताल की जाएगी। वहीं, पूर्व महापौर एवं भाजपा के शाहदरा विधानसभा के जिला संयोजक रामनारायण दुबे ने कहा कि बिजली हाफ-पानी माफ का वादा कर आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन लोगों को तो पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। संजय गोयल ने कहा कि शाहदरा विधानसभा क्षेत्र की सभी कॉलोनियों और सेवा बस्तियों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसमें सीवर का पानी मिला होता है। लंबे समय से यह समस्या है, लेकिन जल बोर्ड के अधिकारी इसकी भी परवाह नहीं करते।

इस प्रदर्शन में निगम के नेता सदन निर्मल जैन, पार्षद संजय गोयल, इंदिरा झा, मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा, अजय मेहरा, प्रमोद हांडा, गिरजेश रस्तोगी, ललित शर्मा, महेंद्र दुबे, महेश सेठी, विपिन जैन, सुंदर चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, सनरिका शर्मा झा, मदन मित्तल, हरीश खुराना, विकास चौटाला, राजा हाशमी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.