यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : रमेश मटियाला
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : बारिश के दौरान मच्छर से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :
बारिश के दौरान मच्छर से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सावधानी से हम इस खतरे को टाल सकते हैं। मटियाला वार्ड के नन्हे पार्क सामुदायिक भवन में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय पार्षद रमेश मटियाला ने कहा कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का मुकाबला करने के लिए निगम आम लोगों को जागरूक करने में लगा है। क्षेत्र में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव समय-समय पर किया जा रहा है। कूलरों में दवाएं डाली जा रही हैं, लेकिन इन उपायों के साथ साथ ही लोगों को भी जागरूकता का परिचय देना होगा। अपने घर के भीतर हो या आसपास का इलाका, कहीं भी साफ पानी खुले में इकट्ठा न होने दें। बच्चों को पूरी बाजू के शर्ट पहनाकर ही स्कूल भेजें। छतों पर बर्तनों या सामानों को उल्टा करके रखें, ताकि उसमें बारिश का पानी इकट्ठा न हो। कार्यक्रम में नजफगढ़ जोन के उप स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीआर चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
