विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपसी सहयोग से मटियाला बनेगा आदर्श वार्ड : रमेश मटियाला

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 08:50 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मटियाला वार्ड को साफ-सुथरा रखने की ओर नियमित तौर पर ध्यान दिया जा

आपसी सहयोग से मटियाला बनेगा आदर्श वार्ड : रमेश मटियाला
आपसी सहयोग से मटियाला बनेगा आदर्श वार्ड : रमेश मटियाला

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मटियाला वार्ड को साफ-सुथरा रखने की ओर नियमित तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय निगम पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष रमेश मटियाला ने कहा कि वह रोजाना वार्ड के किसी न किसी हिस्से का दौरा कर वहां के लोगों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी लेते हैं ताकि उनका समाधान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि मटियाला वार्ड को समस्याओं से मुक्त बनाकर आदर्श क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस काम में जनता से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। इस सहयोग के बूते ही मिलजुलकर सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है। लोगों की मुख्य समस्याएं एलईडी बल्व व सफाई से जुड़ी हैं। इन समस्याओं की पूरी जानकारी लेने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र के पार्को में समय-समय पर पौधरोपण किया जाएगा। इस कार्य में स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को साथ लिया जाएगा। वार्ड की जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए मिलजुलकर प्रयास हो रहा है। ऐसे अधिकारी या कर्मचारी जो अपने कार्यो को सही तरीके से नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यदि उनका रवैया सहयोगात्मक रहा तो उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।