आप नेता कांग्रेस में शामिल
जासं, पूर्वी दिल्ली : घोंडली वार्ड में कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी (आप) में सेंध लगाने में जुटे हु
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 10:50 PM (IST)
जासं, पूर्वी दिल्ली : घोंडली वार्ड में कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी (आप) में सेंध लगाने में जुटे हुए हैं। मतदान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के पो¨लग स्टेशन इंचार्ज मखीसुद्दीन ने अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह घोंडली वार्ड से टिकट के प्रबल दावेदारों में भी शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील वोहरा ने कहा कि आप से न केवल आम जनता बल्कि कार्यकर्ताओं का भी मोहभंग हो रहा है। आप ने अभी तक दिल्लीवासियों को सिर्फ गुमराह करने का काम किया है, लेकिन लोगों ने छोटे अंतराल में ही आप के असली रंग को पहचान लिया। 26 अप्रैल को आने वाले चुनाव परिणाम इसकी कहानी खुद बयां कर देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें