विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पारिजात के लिए नासिरा शर्मा को साहित्य अकादमी पुरस्कार

By Edited By:
Published: Wed, 21 Dec 2016 08:10 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : साहित्य अकादमी ने बुधवार को 24 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

साहित्य अकादमी ने बुधवार को 24 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की। आठ कविता संग्रह, सात कहानी संग्रह, पांच उपन्यास, दो समालोचना, एक निबंध संग्रह और एक नाटक का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को ¨हदी में उनकी कृति 'पारिजात' के लिए, जेरी पिंटो को उनके उपन्यास 'एम एंड द बिग हूम' तथा उर्दू में निजाम सिद्दिकी को उनकी समालोचना 'माबाद-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिकियात तक' के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई थी, जिन्हें साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में अनुमोदित किया गया। पुरस्कार 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2014 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों में से श्रेष्ठ कृति का चयन कर दिया गया है। साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। 22 फरवरी 2017 को राजधानी में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुस्कार की घोषणा साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के श्रीनिवास राव ने की। इस दौरान आदिवासियों के जीवन पर कैलेंडर और संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान अभिनव गुप्त पर डायरी जारी की गई।

कविता संग्रह के लिए पुरस्कृत होंगे आठ कवि

ज्ञान पुजारी (असमिया), अंजु (अंजलि नार्जारी) (बोडो), कमल वोरा (गुजराती), प्रभा वर्मा (मलयालम), सीतानाथ आचार्य शास्त्री (संस्कृत), गोबिंदचंद्र माझी (संताली), नंद जावेरी (सिंधी) और पापिनेनि शिवशंकर (तेलुगु)।

कहानी संग्रह के लिए पुरस्कृत होंगे सात कहानीकार

श्याम दरिहरे (मैथिली), छत्रपाल (डोगरी), मोइराड्थेम राजेन (मणिपुरी), आसाराम लोमटे (मराठी), पारमिता सत्पथी (ओड़िया), बुलाकी शर्मा (राजस्थानी) और वन्नदासन (तमिल)।

उपन्यास के लिए होंगे पुरस्कृत

जेरी पिंटो (अंग्रेजी), नासिरा शर्मा (¨हदी), बोलवार महमद कुयिं (कन्नड़), एडविन जेएफ डिसोजा (कोंकणी), गीता उपाध्याय (नेपाली)।

निबंध, नाटक एवं समालोचना के लिए इन्हें मिलेगा पुरस्कार

नृसिंह प्रसाद भादुड़ी (बांग्ला) को उनके निबंध के लिए और स्वराजबीर (पंजाबी) को उनके नाटक के लिए तथा अजीज हाजिनी (कश्मीरी) और निजाम सिद्दिकी (उर्दू)।

साहित्य अकादमी ने भाषा सम्मान की भी घोषणा की

साहित्य अकादमी ने वर्ष 2015 के लिए उत्तरी तथा दक्षिणी क्षेत्र से कालजयी एवं मध्यकालीन साहित्य में योगदान हेतु दो लेखकों व विद्वानों एवं अकादमी द्वारा गैर मान्यताप्रदत्त भाषाओं कुडुख, लद्दाखी, हल्बी एवं सौराष्ट्र के उत्थान में योगदान हेतु छह विद्वानों अथवा लेखकों को भाषा सम्मान प्रदान करने की घोषणा की है। डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित को कालजयी एवं मध्यकालीन साहित्य (उत्तरी) में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु तथा नागल्ला गुरुप्रसाद राव को कालजयी एवं मध्यकालीन साहित्य (दक्षिणी) में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

डॉ. निर्मल मिंज को अकादमी द्वारा गैर मान्यताप्रदत्त भाषा कुडुख तथा साहित्य की समृद्धि केलिए दिए गए उनके बहुमूल्य योगदान हेतु भाषा सम्मान दिया जाएगा। प्रो. लोजाग जम्सपाल तथा गिलोंग थुपस्तान पलदान को संयुक्त रूप से लद्दाखी भाषा तथा साहित्य की समृद्धि के लिए दिए गए उनके बहुमूल्य योगदान हेतु भाषा सम्मान दिया जाएगा। हरिहर वैष्णव को हल्बी भाषा, डॉ. टीआर. दामोदरन एवं टीएस. सरोजा सुंदराराजन को संयुक्त रूप से सौराष्ट्र भाषा तथा साहित्य की समृद्धि के लिए दिए गए उनके बहुमूल्य योगदान हेतु यह सम्मान दिया गया है। प्रत्येक भाषा सम्मान के अंतर्गत एक लाख रुपये की राशि, एक ताम्र फ लक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। संयुक्त विजेताओं में सम्मान राशि समान रूप से साझा की जाएगी। यह सम्मान विशेष समारोह में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया जाएगा।

----------------

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 के विजेताओं की सूची

भाषा---शीर्षक (विधा)--रचनाकार

उर्दू -- माबाद-ए-जदिदिआत से नये अहेद की तखलिकि़यात तक (समालोचना)- -निज़ाम सिद्दिक़ी

हिन्दी--पारिजात (उपन्यास)-नासिरा शर्मा

अंग्रेज़ी-एम एंड द बिग हूम (उपन्यास)-जेरी पिंटो

पंजाबी- मसिआ दी रात (नाटक)--स्वराजबीर

संस्कृत----काव्यनिर्झरी (कविता) --सीतानाथ आचार्य शास्त्री

असमिया- मेघमालार भ्रमण- (कविता) -ज्ञान पुजारी

बांग्ला--महाभारतेर अष्टादशी- (निबंध)-नृसिंह प्रसाद भादुड़ी

बोडो- आ माबोरै दं दासों (कविता)-अंजु (अंजलि नार्जारी)

डोगरी-चेता (कहानी)- छत्रपाल

गुजराती--अनेकअेक- (कविता) -कमल वोरा

कन्नड- स्वतंत्रायदा ओटा (उपन्यास)-बोलवार महमद कु यिं

कश्मीरी-- आने ख़ाने (समालोचना) अज़ीज़ हाजिनी

कोंकणी काले भागार (उपन्यास)- एडविन जे.एफ़. डिसोजा

मैथिली -बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम (कहानी)-- श्याम दरिहरे

मलयालम- श्याममाधवम (कविता)- प्रभा वर्मा

मणिपुरी -चेपथरबा ईशिंगपुन (कहानी) - मोइरांगथेम राजेन

मराठी--- आलोक (कहानी)- आसाराम लोमटे

नेपाली- जन्मभूमि मेरो स्वदेश (उपन्यास)--गीता उपाध्याय

ओड़िया-- प्राप्ति (कहानी)--पारमिता सत्पथी

राजस्थानी-- मरदजात अर दूजी कहाणियां (कहानी)--बुलाकी शर्मा

संथाली ---नालहा (कविता)-गोबिन्दचन्द्र माझी

सिन्धी- आखर कथा (कविता) -नन्द जावेरी

तमिल--ओरु सिरु इसै (कहानी)-वन्नदासन

तेलुगु- रजनीगन्धा (कविता)-पापिनेनि शिवशकर