विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तम नगर मुख्य मार्ग पर हमेशा लगा रहता है जाम

By Edited By:
Published: Tue, 19 May 2015 08:26 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : उत्तम नगर में रेहड़ी वालों के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : उत्तम नगर में रेहड़ी वालों के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। दोनों ओर सुबह दस बजे से लेकर रात के बारह बजे तक रेहड़ी वाले कब्जा जमाए रहते हैं। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इस बारे में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं निकल पाया है।

उत्तम नगर में डीटीसी बस डिपो होने के कारण हर समय बसों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं सड़क के दोनों ओर रेहड़ी, ग्रामीण सेवा व ऑटो वाले कब्जा जमाए रहते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो जाती है। कई बार एमसीडी के अधिकारियों ने रेहड़ी को हटाया, लेकिन दो दिन बाद फिर से वही स्थिति हो जाती है। यह हालत उत्तम नगर में लगभग एक किलोमीटर तक है। इतना ही नहीं मेट्रो स्टेशन होने के कारण स्टेशन के दोनों गेट पर रिक्शा वालों का कब्जा रहता है। वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मोटरसाइकिल सवार राजेश ने बताया कि सुबह और शाम के समय बुरी हालत रहती है। एक किलोमीटर जाने में लगभग बीस से पच्चीस मिनट का समय लगता है। अगर उत्तम नगर की रेड लाइट खराब हो जाए तो स्थिति और बुरी हो जाती है।

कार सवार नितिन ने बताया कि यहां पर स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए। अतिक्रमण तो दो दिनों के लिए हटा दिया जाता है, लेकिन फिर से हालत पहले जैसे हो जाते हैं।