विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हू केयर्स कर रहा स्वास्थ्य की केयर

By Edited By:
Published: Tue, 02 Jul 2013 08:53 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2013 02:14 AM (IST)

News Article Hero Image

जासं, नई दिल्ली : स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर आम जनता को जागरूक करने के मकसद से अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकीय मानवीय संगठन 'डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स मेडिसिंस सैंस फ्रंटियर्स' ने मंगलवार को एलायंस फ्रांसे, नई दिल्ली में हू केयर्स अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में फिल्मकार अनुराग कश्यप एवं अभिनेता फारुख शेख ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान एचआइवी एड्स एवं टीबी मरीजों का इलाज एवं समुचित देखरेख के अतिरिक्त कई अन्य रोगों व आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। फिल्मकार अनुराग कश्यप ने लोगों को कालाजार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज संभव है। लापरवाही बरतने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है। अभिनेता फारुख शेख ने लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की जानकारी दी और आम लोगों तक इन परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने की जरूरत बतलाई।

एमएसएफ इंडिया के महानिदेशक मार्टिन स्लूट ने कहा कि इस अभियान के जरिए हम उन लोगाों में जीवन के प्रति संवेदनशीलता लाना चाहते हैं, जो स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं।

अभियान के तहत एक आठ दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जो दुनियाभर में चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं की झलकियां हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर