Move to Jagran APP

World Cup 2019 में मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इतने बार नहीं छू पाए 10 का आंकड़ा

world cup 2019 भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ एक रन पर आउट होकर मार्टिन गप्टिल ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 12:07 AM (IST)
World Cup 2019 में मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इतने बार नहीं छू पाए 10 का आंकड़ा
World Cup 2019 में मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इतने बार नहीं छू पाए 10 का आंकड़ा

नई दिल्ली, जेएनएन। India vs New Zealnad world cup 2019 semi final: भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में कीवी टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अपनी टीम को काफी निराश किया। इस पूरे विश्व कप में गप्टिल का बल्ला नहीं चला। वो लगभग हर मौके पर टीम के लिए रन बनाने में नाकामयाब रहे। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में गप्टिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए और बुमराह का शिकार बने। 

loksabha election banner

मार्टिन गप्टिन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस विश्व कप में ये पहला मौका नहीं था जब मार्टिन गप्टिल दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इस विश्व कप के कुल नौ मैचों में वो पांच बार सिंगल अंक पर आउट हुए हैं। कमाल की बात ये है कि उन्होंने इस मामले में अपने देश के पूर्व बल्लेबाज नाथन एस्टल की बराबरी की है। वहीं एक विश्व कप में सिंगल अंक पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज भी नाथन एस्टल ही हैं। 1999 विश्व कप में एस्टल 6 बार दहाई का अंक नहीं छू पाए थे। वहीं गप्टिल ने इस विश्व कप में पांच बार ये कारनामा किया है। 

Most Single Digit Scores In a Worldcup Series by Openers

-Nathan Astle - 6 (1999)

-Martin Guptill - 5 (2019)*

-Nathan Astle - 5 (1996)

-Tamim Iqbal - 5 (2007)

-Kennedy Otieno - 5 (2003)

-Jeremy Bray - 5 (2007)

-Shahriar Nafees - 5 (2007)

मार्टिन गप्टिल का वर्ल्ड कप 2019 में प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2019 में मार्टिन गप्टिल का अब तक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इस बल्लेबाज ने अब तक खेले नौ मैचों में 73*,25,0,35,0,5,20,8,1 रन की पारी खेली। इस विश्व कप में उनके बल्ले से नौ मैचों में सिर्फ 167 रन निकले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.