ICC World Cup 2019 PAK vs SL: पाकिस्तान से जीत छीन सकते हैं ये पांच श्रीलंकाई प्लेयर
ICC World Cup 2019 PAK vs SL श्रीलंकाई टीम में कई ऐसे प्लेयर हैं जो पाकिस्तान से जीत छीन सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में...
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019 PAK vs SL: विश्व कप में शुक्रवार को श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। श्रीलंका की टीम के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। पाकिस्तान की टीम भले ही इंग्लैंड को हरा चुकी हो, लेकिन वह श्रीलंकाई टीम को हल्के में नहीं ले सकती। श्रीलंकाई टीम में कई ऐसे प्लेयर हैं, जो पाकिस्तान से जीत छीन सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में...
1.कुसल परेरा
पाकिस्तानी टीम को किसी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, तो वह हैं कुसल परेरा। परेरा इस विश्व कप में फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 78 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 29 रन की पारी खेली थी। अब टीम को पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
2.दिमुथ करुणारतने
श्रीलंका टीम के बल्लेबाज दिमुथ करुणारतने के बल्ले से भी रन निकल रहा है। विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले पहले मैच उन्होंने 52 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ICC World Cup 2019 WI vs AUS: जो गेंद फ्री हिट होनी चाहिए थी, उस पर आउट हो गए क्रिस गेल
3.थिसारा परेरा
थिसारा परेरा टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस विश्व कप में बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। पाकिस्तान के खिलाफ भी वह अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं।
ICC World Cup 2019: सचिन तेंदुलकर ने इस टीम को बताया सेमीफाइनल का दावेदार
4.नुवान प्रदीप
इस विश्व कप टीम की गेंदबाजी को संभालने काम नुवान प्रदीप ने किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 39 रन देकर चार विकेट लिए थे। अब पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
5.लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा ऐसा नाम है, जिसे दुनिया के सभी बल्लेबाज खौफ खाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी प्रदर्शन में गिरावट आई है, लेकिन वह किसी बैटिंग ऑर्डर को धराशाही कर सकते हैं। वहीं इंग्लैंड की पिचें भी उनके लिए मददगार साबित हो रही हैं।
इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।
जागरण ऐप पर शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कांटेस्ट। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप