विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2019: जानें- कौन कितने पानी में? ये हैं अभी तक के टॉप-5 बल्लेबाज, गेंदबाज और टीमें

By Mohit PareekEdited By:
Published: Mon, 24 Jun 2019 12:26 PM (IST)

ICC World Cup 2019 Points Table वर्ल्ड कप के 30 मैच हो चुके हैं। ऐसे में जानते हैं किस टीम ...और पढ़ें

World Cup 2019: जानें- कौन कितने पानी में? ये हैं अभी तक के टॉप-5 बल्लेबाज, गेंदबाज और टीमें
World Cup 2019: जानें- कौन कितने पानी में? ये हैं अभी तक के टॉप-5 बल्लेबाज, गेंदबाज और टीमें

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप 2019 के कुल 48 मैचों में से 30 मैच खेले जा चुके हैं। 30 मई से शुरू हुए सफर में सभी टीमों ने करीब 6-6 मैच खेल लिए हैं। टूर्नामेंट में कई ऐसी टीमें रही हैं, जिन्होंने एक भी मैच नहीं हारा है जबकि किसी ने जीत का स्वाद ही नहीं चखा है। टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाजों का आंकड़ा भी हर रोज बदल रहा है, लेकिन टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज में भारत का एक भी खिलाड़ी नही हैं। हालांकि भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। जानते हैं कि वर्ल्ड कप के अभी तक के सफर में टॉप-5 में कौनसी टीम, बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल है।

World Cup Team Points Table: वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हें एक भी मैच नहीं हारा है। हालांकि दोनों टीमों का एक-एक मैच रद्द हो चुका है। ऐसे में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे स्थान पर भारत है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया, भारत से एक मैच हार चुका है।

World Cup 2019 Top-5 Batsman: वर्ल्ड कप में टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 447 रनों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं रोहित शर्मा टॉप-5 में स्थान बनाने में कामयाब नहीं रहे, अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ एक रन पर आउट ना होते और लंबी बैंटिंग करते तो वो भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते थे।

World Cup 2019 Top-5 Bowlers: वहीं टॉप 5 गेंदबाजों में सबसे ऊपर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के दो गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड का नाम शामिल है।  

इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।

 

 

जागरण ऐप पर शुरू हो गया है  क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप। 

Andrioid 
 फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें। 

Iphone  पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप