World Cup 2019: MS Dhoni ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, करियर का था सबसे खराब प्रदर्शन
ICC World Cup 2019 महेंद्र सिंह धौनी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है जो उनकी खराब विकेट कीपिंग की वजह से बना है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों धुआंधार फॉर्म में दिखाई नहीं दे रहे हैं और इसी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विकेट कीपिंग में धौनी का कोई मुकाबला नहीं है। गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में भी उन्होंने एक कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया और उन्होंने टीम के लिए कई रन भी बचाए। हालांकि इसी बीच धौनी ने ऐसा काम भी कर दिया, जिसकी वजह से उनके नाम के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया, जो कोई भी विकेट कीपर नहीं बनाना चाहेगा।
जी हां, इस मैच में धौनी ने 9 रन बाई के रूप में दिए थे और यह उनके वनडे करियर में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा बाई रन देने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2014 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 7 रन दिए थे। साथ ही मैच में उन्होंने एक स्टंपिंग का मौका भी गवां दिया था।
हालांकि बाई के रन गेंदबाज के खाते में जुड़ते हैं। वहीं बाद में उन्होंने अच्छी विकेट कीपिंग के जरिए भारत को विकेट भी दिलवाया। बता दें कि वैसे सबसे ज्यादा स्टपिंग का रिकॉर्ड धौनी के नाम ही है और वो 346 मैचों में 122 खिलाड़ियों को स्टंपिंग कर चुके हैं।
इस कैच की हो रही है चर्चा
वेस्टइंडीज के खिलाफ महेंद्र सिंह धौनी ने गजब कैच पकड़ा था। वेस्टइंडीज के पारी के 27वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्होंने यह कैच पकड़ा। इस कैच से उन्होंने पिछले मैच के हीरो ब्रेथवेट को पवेलियन भेजा। इस वक्त बुमराह ने शानदार गेंद डाली, जो ब्रेथवेट को समझ में नहीं आई। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सैकेंड स्लिप की ओर गई। इस वक्त धौनी ने डाइव लगाते हुए इस कैच को पकड़ लिया। धौनी एक वक्त पूरी तरीके से हवा में थे।
Nic Catch ms Dhoni Mind blowing pic.twitter.com/Qyt3uCmJD9— Soumya ranjan Pati (@Soumyar97577788) June 28, 2019