Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC World Cup 2019 IND vs SA: मैच हार गई साउथ अफ्रीकी टीम, लेकिन दिल जीत ले गए ये दो खिलाड़ी

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jun 2019 02:50 PM (IST)

    ICC World Cup 2019 IND vs SA इस हार के बाद भी दो अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपने खेल से फैंस का दिल जीत लिया।

    ICC World Cup 2019 IND vs SA: मैच हार गई साउथ अफ्रीकी टीम, लेकिन दिल जीत ले गए ये दो खिलाड़ी

    नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019 IND vs SA: इस विश्व कप में साउथ अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात दे दी। यह साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी हार है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस हार के बाद भी दो अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपने खेल से फैंस का दिल जीत लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC World Cup 2019: विश्व कप में हुआ अजीब संयोग, जब अंपयार से उम्र में बड़ा निकला खिलाड़ी

    1. हवा में उछलते हुए डी कॉक ने पकड़ा कैच
    228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 13 रन पर ही गंवा दिया। ऐसे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 16 ओवर में गेंदबाजी करने आए फेहलुकवायो ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली। कोहली ने उस गेंद पर अपना बल्ला अड़ा दिया। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप की ओर गई। विकेट के पीछे खड़े क्विंटन डी कॉक ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। डी कॉक के इस कैच ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

    2. मॉरिस का गजब का कैच
    साउथ अफ्रीकी टीम के फील्डर्स ने कई कैच छोड़े। के एल राहुल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए महेंद्र सिंह धौनी को भी इसका फायदा मिला। एक बार तो डेविड मिलर ने कवर पर धौनी का आसान-सा कैच टपका दिया। 46.1 ओवर में धौनी बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे हवा में ऊपर चली गई। बॉलिंग कर रहे क्रिस मॉरिस खुद कैच पकड़ने गए। उन्होंने गेंद को पकड़ तो लिया, लेकिन वह स्टंप्स के ऊपर गिर पड़े। हांलाकि, गिरने के बाद भी मॉरिस ने कैच नहीं छोड़ा। मॉरिस के इस कैच ने भी फैंस का दिल जीत लिया। 

    इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं। 

    जागरण ऐप पर शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कांटेस्ट। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।

    Andrioid 
    फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
    Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप