बेन स्टोक्स ने युजवेंद्र चहल को लेफ्टी से राइटी बनकर मारा छक्का, स्टैंड्स में पहुंची गेंद
ICC Cricket World Cup 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की। इंग्लैंड और भारत के बीच वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मुकाबले में युजवेंद्र चहल सबसे महंगे साबित हुए। बर्मिंघम के इस छोटे ग्राउंड पर युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 88 रन खर्च किए जो वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाजा द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
इसी पारी के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने युजवेंद्र चहल के नौवें ओवर में स्विच हिट लगाकर लंबा छक्का लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने युजवेंद्र चहल को गेंद पर सीधे हाथ से खेलते हुए मिड विकेट पर छक्का लगाया जो करीब 80 मीटर का था। इस छक्के को देख खुद युजवेंद्र चहल और दर्शकों के साथ-साथ विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धौनी भी हैरान रह गए।
युजवेंद्र चहल के 9वें और पारी के 40वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स ने छक्का लगाया। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में बेसकीमती पारी खेली और टीम को मजबूती दी क्योंकि टीम को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद झटके लगे तो फिर बेन स्टोक्स ने जो रूट और जोस बटलर के साथ इंग्लैंड टीम को इस करो या मरो के मुकाबले में भारत के खिलाफ संभाला और ताबड़तोड़ 79 रन की पारी खेली।
युजवेंद्र चहल पर बेन स्टोक्स का स्विच हिट सिक्स, देखें वीडियो
pic.twitter.com/DovHydZVJs— Cricket Freak (@Jammy_Cricket11) June 30, 2019