IND vs AFG 2nd ODI Live Streaming: गिल की सेना का सीरीज पर कब्जा करना मिशन, कैसे देखें इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का लाइव मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम ...और पढ़ें
-1781616898553_m.webp)
IND vs AFG 2nd ODI Live Streaming Details
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan 2nd ODI Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी, जिससे शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।
इस मैच में जीत हासिल कर शुभमन गिल की सेना तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs AFG ODI 2026) पर कब्जा करना चाहेंगी, जबकि अफगानिस्तान सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा।
IND vs AFG 2nd ODI Live Streaming की डिटेल्स
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा इंडिया बनाम अफगानिस्तान का दूसरा वनडे?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान का दूसरा वनडे मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs AFG 2nd ODI मैच कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान का दूसरा वनडे मैच टीवी पर कहां देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान का दूसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं।
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
इंडिया बनाम अफगानिस्तान के दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियोस्टार (JioStar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम (Ind vs Afg 2nd ODI Weather Forecast)
लखनऊ में खिलाड़ियों और फैंस को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर के समय तापमान 40°C तक जा सकता है, लेकिन शाम के समय मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है और मैच खत्म होने तक तापमान 33°C तक गिर सकता है।
IND vs AFG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted XI)
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार या कुलदीप यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सिद्दीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, जियाउर रहमान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 2nd ODI Weather Report: दूसरे वनडे में भी बारिश करेगी परेशान, क्या हो पाएगा पूरा मैच?
यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Live Streaming: फाइनल के लिए 'करो या मरो' मैच, Vaibhav Suryavanshi से उम्मीदें; कब और कैसे देखें लाइव?
