विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

U19 World Cup 2024: भारत के सामने आयरलैंड की आसान चुनौती, खुद को अच्‍छी तरह परखना चाहेगी टीम इंडिया

Published: Wed, 24 Jan 2024 11:17 PM (IST)

आयरलैंड के विरुद्ध भारतीय टीम के पास प्रयोग का मौका है क्योंकि अगले सप्ताह से सुपर सिक्स चरण में कठिन ...और पढ़ें

भारत का दूसरा मुकाबला आयरलैंड से होगा। फाइल फोटो
भारत का दूसरा मुकाबला आयरलैंड से होगा। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की युवा ब्रिगेड आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे लीग मैच में गुरुवार को आयरलैंड से खेलेगी तो आने वाले कठिन मुकाबलों से पहले बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास करने पर उसकी नजरें होंगी। भारत ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 84 रन से हराकर अभियान की विजयी शुरुआत की थी।

अब आयरलैंड के विरुद्ध भारतीय टीम के पास प्रयोग का मौका है, क्योंकि अगले सप्ताह से सुपर सिक्स चरण में कठिन प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना होगा। आयरलैंड ने पहले मैच में अमेरिका को हराया, लेकिन दूसरे मैच में बांग्लादेश से पराजय का सामना करना पड़ा। भारत के सामने चुनौती विरोधी टीम नहीं बल्कि अपने ही प्रदर्शन का स्तर बेहतर करने की होगी।

पावरप्ले में करना होगा अच्छा प्रदर्शन

ब्लोमफोंटेन की धीमी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करनी होगी और पावरप्ले के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन भी करना होगा। अगले साल होने वाली आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- Republic Day: 26 जनवरी को टेस्ट क्रिकेट में बना था वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, 30 साल बाद न्यूजीलैंड ने दोहराया यह कमाल

बांग्लादेश को हरा चुकी है भारतीय टीम

भारत ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था। शनिवार, 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने 84 रन से जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 45.5 ओवर में 167 रन बनाकर सिमट गई थी।

कप्तान ने खेली थी कप्तानी पारी

सौम्या पांडे ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, कप्तान उदय सहारन (64) और आदर्श सिंह (76) के बीच 144 गेंद पर 116 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर जिम्मेदारी भारी पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- U19 World Cup: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में जीत से किया आगाज, बांग्लादेश को 84 रन से दी मात