विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs AFG A Match Preview: वैभव सूर्यवंशी को दिखाना होगा तूफानी अवतार, इंडिया-ए के लिए जीत ही एक रास्ता

Published: Tue, 16 Jun 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

लगातार दो हार से आहत भारत ए टीम बुधवार को अफगानिस्तान ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में जीत की राह ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

HighLights

  1. भारत ए को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी

  2. लगातार दो हार के बाद टीम पर दबाव, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

  3. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी

पीटीआई, दांबुला: टूर्नामेंट में दबदबा बनाने की उम्मीदों के साथ उतरी आईपीएल विशेषज्ञ खिलाड़ियों से सजी भारत ए टीम लगातार दो हार से आहत है। ऐसे में बुधवार को अफगानिस्तान ए के विरुद्ध त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में टीम जीत की राह पर लौटने और अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेगी।

इस त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए सहित तीनों टीमें एक-दूसरे के विरुद्ध दो-दो मैच खेलेंगी, जिसके बाद फाइनलिस्ट तय होंगे। लगातार दो हार ने भारत ए पर दबाव बढ़ा दिया है, लेकिन अफगानिस्तान ए के विरुद्ध जीत उन्हें फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखने में मदद करेगी।

रोमांचक हो गई रेस

मेजबान श्रीलंका ए तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंकों तथा 0.494 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। इससे भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल की दौड़ और रोमांचक हो गई है। अब तक भारत (दो अंक, 0.032 नेट रन रेट) और अफगानिस्तान (दो अंक, -1.392 नेट रन रेट) के बीच केवल नेट रन रेट का अंतर है। ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अधिक दृढ़ता दिखानी होगी और यह भी उम्मीद करनी होगी कि खराब मौसम उनकी संभावनाओं को प्रभावित न करे।

अफगानिस्तान के पास दो मौके

इसके अलावा, बुधवार का मुकाबला भारत ए के इस दौरे का आखिरी मैच भी साबित हो सकता है, क्योंकि अफगानिस्तान ए के पास अभी दो मैच बाकी हैं और वे दोनों जीतकर अंकों के आधार पर भारत को पीछे छोड़ सकते हैं। भारत ए ने इससे पहले अफगानिस्तान ए के विरुद्ध 349/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में 177/2 का स्कोर बनाकर डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति के तहत चार रन से जीत दर्ज कर ली थी।

भारत ए को यह भी एहसास होगा कि वे अभी तक कोई भी पूर्ण प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में श्रीलंका ए के विरुद्ध भी उन्हें आठ रन की संकीर्ण जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

एक बार फिर सभी का ध्यान भारत के युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगा। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में उनका बल्ला चला नहीं था और सुपर ओवर के बाद उनकी लड़ाई भी हो गई थी। वैभव का बल्ला यूं तो इस पूरी सीरीज में नहीं चला है और कल करो या मरो वाले मैच में वह एक बार फिर अपना दम दिखाना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Playing 11: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी टीम इंडिया, क्या वैभव सूर्यवंशी बनेंगे टीम के 'संकटमोचक'?

यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A: Vaibhav Suryavanshi का तूफान नहीं आया काम, अफगानिस्‍तान ने भारत को दी शिकस्‍त