Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

AUS vs SA Live Cricket Score, WTC Final 2025: WTC का नया चैंपियन बना साउथ अफ्रीका, फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया को दी शिकस्‍त

AUS vs SA LIVE cricket Score: वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। लंदन के लॉर्डस में खेले गए इस फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का टारगेट दिया था। एडेन मार्करम के शतक और कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा की फिफ्टी के चलते प्रोटियाज टीम ने इसे चौथे दिन ही 83.4 ओवर में चेज कर लिया।

By Rajat Gupta Sat, 14 Jun 2025 05:37 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। AUS vs SA LIVE cricket Score: वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। लंदन के लॉर्डस में खेले गए इस फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का टारगेट दिया था। एडेन मार्करम के शतक और कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा की फिफ्टी के चलते प्रोटियाज टीम ने इसे चौथे दिन ही 83.4 ओवर में चेज कर लिया।

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। स्‍टीव सिमथ और ब्यू वेबस्टर ने जहां अर्धशतक लगाया था तो वहीं कगिसो रबाडा ने 5 विकेट चटकाए थे। जवाब में पैट कमिंस के 6 विकेट के चलते साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में 138 रन पर ही सिमट गई थी। दूसरी पारी में कंगारू टीम ने 207 रन बनाए और बावुमा एंड कंपनी को 282 रन का टारगेट दिया था।

14 Jun 20255:37:04 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: एडेन मार्करम बने प्‍लेयर ऑफ द मैच

 साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले एडेन मार्करम को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्‍होंने 207 गेंदों पर 136 रन की पारी खेली। इस दौरान प्रोटियाज टीम की सलामी बल्‍लेबाज ने 14 चौके लगाए। हालांकि, वह जीत के बेहद करीब आकर कैच आउट हुए।

14 Jun 20255:32:55 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: मार्को यानसेन ने क्‍या कहा

 मुझे नहीं पता कि क्या कहना है, मैं वहां बैठा था और बस प्रार्थना कर रहा था। सौभाग्य से हमने काम पूरा कर लिया, बस खुश हूं कि हम जीत गए। चेंज रूम में बहुत सारे लोग घबराए हुए थे, मेरे सहित बहुत से लोग चुप थे। यहां फैंस को हमारा सपोर्ट करते हुए और हमें चीयर करते हुए देखकर अच्‍छा लगा। मार्कराम ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। वह और टेम्बा शानदार हैं। सपने इसी से बनते हैं, सपने पूरे होने के लिए होते हैं और हम जश्न मनाने जा रहे हैं।

14 Jun 20255:20:01 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: साउथ अफ्रीका ने जीता खिताब

 वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराया दिया है। इससे के साथ ही प्रोटियाज टीम ने 27 साल का सूखा खत्‍म किया। साउथ अफ्रीका ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। डेविड बेडिंघम 21 और काइल वेरिन 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

14 Jun 20255:04:24 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: मार्करम काम पूरा करने से पहले आउट

 साउथ अफ्रीका का 5वां विकेट गिर गया है। जीत के बेहद करीब आकर एडेन मार्करम कैच आउट हो गए। उन्‍होंने 207 गेंदों पर 136 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 14 चौके लगाए। हेजलवुड ने मार्करम को अपने जाल में फंसाया।

14 Jun 20254:15:38 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

 साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिर गया है। मिचेल स्‍टार्क ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्‍ड कर दिया है। ट्रिस्टन स्टब्स ने 43 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए। अब एडेन मार्करम का साथ देने के लिए डेविड बेडिंघम मैदान पर आए हैं।

14 Jun 20253:18:14 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

 वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के चौथे दिन की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए कुछ खास नहीं रही। कप्‍तान पैट कमिंस ने टेम्‍बा बावुमा को अपने जाल में फंसाया। एलेक्‍स कैरी ने उनका कैच लपका। बावुमा ने 134 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली।

14 Jun 20253:05:39 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: चौथे दिन का खेल शुरू

 वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के फाइनल के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका के कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा और सलामी बल्‍लेबाज एडेन मार्करम मैदान पर आ चुके हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से चौथे दिन का पहला ओवर पैट कमिंस ने किया।

14 Jun 20252:51:34 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: ऑस्‍ट्रेलिया टीम

 उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

14 Jun 20252:51:13 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: साउथ अफ्रीका

 एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

14 Jun 20252:50:56 PM
AUS vs SA LIVE cricket Score: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का स्‍वागत है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का आज चौथा दिन है। साउथ अफ्रीक को जीत के 69 रन तो ऑस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट की दरकार है। साउथ अफ्रीका टीम ट्रॉफी के बेहद करीब नजर आ रही है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us