Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

DC vs MI Final Score: मुंबई इंडियंस ने जीता WPL का खिताब, सिवर-ब्रंट ने बनाए नाबाद 60 रन

WPL Final 2023 DC vs MI Score: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians vs Delhi Capitals) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मेग लैनिंग की टीम को हराकर हरमनप्रीत कौर इतिहास रचा।

By Umesh KumarSun, 26 Mar 2023 10:53 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बीच महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन का फाइनल खेला गया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर पहला WPL खिताब जीता। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। वॉन्ग और मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए। अमीलिया केर को दो विकेट मिले।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेग लैनिंग ने लिया। दिल्ली को दूसरे ओवर में ही दो झटके लगे। वॉन्ग ने शेफली और एलिस कैप्सी को आउट किया। मेग लैनिंग ने 35 रन बनाए। वह रन आउट हुईं। वॉन्ग ने जेमिमा को भी आउट किया। एक समय दिल्ली का स्कोर 15.6 ओवर में 9 विकेट पर 79 रन था।

इसके बाद राधा यादव (नाबाद 27) और शिखा पांडे (नाबाद 27) ने आखिरी विकेट के लिए 24 गेंद में नाबाद 52 रन की साझेदारी की। साथ ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 131 रनों तक पहुंचा दिया। यह 10वें विकेट के लिए महिला टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है। मुंबई को मैच जीतने के लिए 132 रन चाहिए।

132 रन के जवाब में मुंबई ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 रन बनाए। सिवर-ब्रंट ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। अमीलिया केर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं।

26 Mar 202310:53:07 PM
DC vs MI Final Live Score: मुंबई ने जीत खिताब

 आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर अमीलिया ने एक रन लिया। अगली गेंद पर सिवर ने 2 रन लिए। तीसरी गेंद पर 4 रन मारकर टीम को जीत दिला दी। मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब अपने नाम किया।

26 Mar 202310:38:16 PM
DC vs MI Final Live Score: सिवर-ब्रंट का अर्धशतक

 रोमांचक मुकाबले में सिवर-ब्रंट ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। जीत के करीब पहुंची मुंबई इंडियंस।

26 Mar 202310:30:19 PM
आखिरी तीन ओवरों में मुंबई को 26 रनों की दरकार

 17 ओवर का खेल हो गया है और मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 106 रन लगा दिए हैं। आखिरी 18 गेंदों का खेल बचा हुआ है और मुंबई को जीत के लिए 26 रनों की दरकार है।

26 Mar 202310:26:34 PM
दिल्ली के हाथ लगी बड़ी विकेट

 दिल्ली के हाथ एकदम सही समय पर बड़ी सफलता हाथ लग गई है। रन चुराने के प्रयास में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर 37 रन बनाकर पवेलियन लौट रही हैं। यह इस मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है।

26 Mar 202310:19:59 PM
आखिरी पांच ओवर में मुंबई को 45 रनों की दरकार

15 ओवर का खेल हो गया है और मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 87 रन लगा दिए हैं. जीत के लिए अगले पांच ओवर में 45 रनों की दरकार है। हरमनप्रीत 36 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं, जबकि नेट सीवर 28 रन बनाकर खेल रही हैं.

26 Mar 202310:06:32 PM
DC vs MI Final Live Score: 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 55/2

 मुंबई इंडियंस ने 55 रन पर दो विकेट गंवाए हैं। हरमनप्रीत कौर और सिवर-ब्रंट ने दबाव को कम कर दिया है। फिलहाल मैच रोमांचक मोड़ पर है।

26 Mar 20239:48:05 PM
DC vs MI Final Live Score: दबाव में मुंबई इंडियंस

 7 ओवर में मुंबई ने 28 रन बना लिए हैं और दो विकेट खोए हैं। पिछले तीन ओवर में मात्र चार रन बने हैं। क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और सिवर-ब्रंट मौजूद है।

7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 28/2

26 Mar 20239:36:27 PM
DC vs MI Final Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

 जेस जॉनसन ने अपने पहले ओवर में हेली मैथ्यूज को अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच करवा कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने आईं हैं।

4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 24/2

26 Mar 20239:28:18 PM
DC vs MI Final Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

 राधा यादव ने अपने पहले ओवर में यास्तिका बाउंड्री लाइन पर कैच आउट करवाया। राधा के ओवर में 6 रन बने। यास्तिका के आउट होने के बाद सिवर-ब्रंट आईं हैं। 

2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 15/1

26 Mar 20239:26:25 PM
DC vs MI Final Live Score: मुंबई ने पहले ओवर में बनाए 9 रन

 कॉप ने पहला ओवर किया। मैथ्यूज ने दो शानदार चौके लगाए। 

26 Mar 20238:58:47 PM
DC vs MI Final Live Score: 19वें ओवर में बने 20 रन

 राधा और शिखा ने वॉन्ग के ओवर में 20 रन लिए। शिखा ने पहली दो गेंद पर एक सिक्स और 2 चौका जड़ा। उसके बाद राधा ने एक चौका मारा।

19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 115/9

26 Mar 20238:52:46 PM
DC vs MI Final Live Score: 18वें ओवर में दिल्ली का स्कोर- 95/9

 18वें ओवर में 6 रन बने। राधा और शिखा टीम को एक सम्मान स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

26 Mar 20238:46:07 PM
DC vs MI Final Live Score: 5 रन के अंदर गिरे पांच विकेट

 हेली मैथ्यूज ने अपने ओवर में दो विकेट लिए। मूनी को स्टम्प आउट करवाया। फिर तानिया भटिया को बोल्ड आउट किया। 

दिल्ली का स्कोर- 16 ओवर 79/9

26 Mar 20238:35:14 PM
DC vs MI Final Live Score: मैथ्यूज ने दिल्ली को दिया सातवां झटका

 मैथ्यूज ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर कॉटन बोल्ड का चांस मिस कर दिया था। उसकी अगली ही गेंद पर जेस जॉनसन का कैच पकड़ा। 

14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 77/7

26 Mar 20238:31:28 PM
DC vs MI Final Live Score: दिल्ली का गिरा छठा विकेट

 अमीलिया केर ने 13वें ओवर की आखरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी को आउट किया। इशाक ने शानदार कैच पकड़ा।

26 Mar 20238:25:28 PM
DC vs MI Final Live Score: मेग लैनिंग हुईं रन आउट

 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मेग एक रन लेना चाहती थीं। हरमनप्रीत कौर के गजब के थ्रो ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने 35 रन बनाए।

12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 74/5

26 Mar 20238:21:52 PM
DC vs MI Final Live Score: दिल्ली को लगा चौथा झटका

 दिल्ली को 11वें ओवर में चौथा झटका लगा। अमीलिया केर ने कैप को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। जॉनसन बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 74/4, लैनिंग 35 रन बनाकर खेल रही हैं। 

26 Mar 20238:09:51 PM
DC vs MI Final Live Score: दिल्ली का स्कोर- 53/3

 दिल्ली कैपिटल्स ने आठ ओवर के बाद 53 रन बना लिए हैं। लैनिंग और कैप बल्लेबाजी कर रही हैं। मेग ने 27 रन बना लिए हैं। कैप ने 14 गेंद पर 6 रन बनाए हैं।

26 Mar 20238:02:43 PM
DC vs MI Final Live Score: 7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 48/3

 दिल्ली ने छठे ओवर में 1 रन बनाया। सातवें ओवर में 10 रन। अमीलिया के ओवर में लैनिंग ने 2 चौके लगाए। मेग लैनिंग 26 रन और मरीजन कैप 2 रन बनाकर खेल रही हैं।

26 Mar 20237:55:07 PM
DC W vs MI W Final Live Score: वॉन्ग को मिली तीसरी सफलता

 वॉन्ग ने अपने दूसरे ओवर में फुलटॉस गेंद पर जेमिमा को आउट किया। मैथ्यूज ने शानदार कैच पकड़ा। दिल्ली को तीसरा झटका लगा। मरीजन कैप आईं हैं बल्लेबाजी के लिए।

5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 37/3

26 Mar 20237:52:50 PM
DC W vs MI W Final Live Score: चौथे ओवर में बनें 5 रन

 चौथा ओवर इशाक ने किया। इस ओवर में मात्र 5 रन बनें। इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई।

26 Mar 20237:47:43 PM
DC vs MI Live Score: तीसरे ओवर में लगे तीन चौके

 सिवर-ब्रंट के ओवर में मेग लैनिंग ने दो लगातार चौके लगाए। इसके बाद जेमिमा ने एक चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 13 रन बने। 

3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 29/2

26 Mar 20237:40:26 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

 दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली ने सिक्स जड़ा था। दूसरी गेंद पर चौका लगा। तीसरी गेंद पर शेफाली कैच आउट हो गईं। नो-बॉल के लिए अपील की थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट दिया। वहीं पांचवीं गेंद पर एलिस कैप्सी भी कैच आउट हो गईं। वॉन्ग ने दोनों को आउट किया। इस ओवर में 14 रन बनें।

2 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर- 16/2

26 Mar 20237:34:54 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली की पारी शुरु

 फाइनल का पहला ओवर सिवर-ब्रंट ने किया। इस ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। लैनिंग और शेफाली एक-एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर में दो रन बने।

26 Mar 20237:12:45 PM
DC vs MI Live Score: दो टीमों की प्लेइंग इलेवन

 मुंबई: हेली मैथ्यूज़, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर, नैटली सिवर ब्रंट, अमीलिया कर, हुमैरा काज़ी, पूजा वस्त्रकर,अमनजोत कौर, जिंतामणी कलिता, इसी वॉन्ग, सैक़ा इशाक़


दिल्ली : मेग लानिंग (कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, ऐलिस कैप्सी, मरीज़ान काप, जेमिमाह रॉड्रिग्स, जेस जॉनासन, तानिया भाटिया (कीपर), अरुंधति रेड्डी, मीनू मनी, शिखा पांडे, राधा यादव

🚨 Team Updates 🚨

What do you make of the two sides in the #Final 🤔#TATAWPL | #DCvMI pic.twitter.com/33MaS18dQH

— Womens Premier League (WPL) (@wplt20) March 26, 2023
26 Mar 20237:04:15 PM
WPL Final 2023: दिल्ली ने जीता टॉस

 लानिंग ने उछाला सिक्का और हरमनप्रीत ने कहा टेल्स। मेग लानिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हरमनप्रीत ने कहा कि पिछले मुकाबले से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us