RCB vs DC: दो ओवर में बदली मैच की कहानी, दिल्ली ने रोका बेंगलुरु का विजय रथ; बेकार गई मंधाना की ताबड़तोड़ पारी
WPL 2024 RCB vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु को 25 रन से शिकस्त दी। मंधाना ने 74 रन की तूफानी पारी खेली। जेस जोनासेन ने तीन विकेट चटकाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2024 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का विजय रथ रोकते हुए 25 रन से हार थमाई। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। दूसरा विकेट 110 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। शेफाली ने अर्धशतक बनाया। एलिस कैप्सी ने 46 रन की पारी खेली। सोफी डिवाइन और नदिनी को दो-दो विकेट मिले।
दो ओवर में गिर पांच विकेट
लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने 43 गेंद पर ताबड़तोड़ 74 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए मंधाना और सोफी डिवाइन (23) के बीच 8.3 ओवर में 77 रन की साझेदारी हुई। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच आरसीबी की जेब में है लेकिन लगातार अंतरराल पर विकेट गिरते रहे। जेस जोनासेन ने तीन विकेट लेकर मैच का रूख बदल दिया। दिल्ली की पारी के आखिरी दो ओवर में पांच विकेट गिरे।
दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 25 रन से शिकस्त दी। आखिरी के दो ओवर में पांच विकेट गिरे। जेस जोनासेन को तीन विकेट मिले। मंधाना ने 74 रन की पारी खेली।
19वें ओवर में आरसीबी को दो बैक-टू-बैक झटक लगे। पहले सेट बल्लेबाज मेघना रन आउट हो गईं। उसके बाद नदिनी सदरलैंड को कैच थमा बैठीं।
रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके मैच में आरसीबी को चौथा झटका लगा। तीन ओवर में आरसीबी को 45 रन चाहिए। क्रीज पर मेघना और नदिनी क्रीज पर हैं।
17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 150/4
आरसीबी ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। मंंधाना 43 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हुई। दिल्ली को दूसरी सफलता मिली है।
13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 117/2
आरसीबी को पहला झटका लगा। सोफी डिवाइन 23 रन बनाकर आउट हुईं। अरुंधति रेड्डी को सफलता मिली। मेधना क्रीज पर आई हैं। मंधाना अभी क्रीज पर हैं।
मंधाना ने 32 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। दिल्ली को पहली विकेट की तलाश है। मंधाना और सोफी डिवाइन के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं।
8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 75/0 , मंधाना 52 और डिवाइन 22 रन बनाकर खेल रही हैं।
आरसीबी ने 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की है। मंधाना के बल्ले लगातार रन निकल रहे हैं। मंधाना के बल्ले से अभी तक 7 चौके और 1 सिक्स निकल चुका है।
4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 37/0
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए। जेस ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेली। जेस ने 16 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। सर्वाधिक करन शेफाली ने बनाए।
दिल्ली ने अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। एलिस कैप्सी अपने अर्धशतक से चूक गईं। क्रीज पर जेस जोनासेन और मैरिजेन कप्प बनी हुई हैं।
17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 152/4
अर्धशतक बनाकर शेफाली वर्मा आउट हो गईं। एलिस कैप्सी अभी भी क्रीज पर बनी हुई हैं। दिल्ली का स्कोर 100 के पार है। रोड्रिग्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई हैं।
दिल्ली की सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
एक विकेट जल्दी गिरने के बाद शेफाली और एलिस कैप्सी की निगाहें क्रीज पर जम गई हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय रन की साझेदारी हो गई है।
10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 84/1 शेफाली 34 और कैप्सी 31 रन बनाकर खेल रही हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को ने पहला विकेट गंवा दिया है। मेग लैनिंग 11 रन बनाकर आउट हुईं। सोफी डिवाइन को सफलता मिली।
6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 45/1 शेफाली 25 रन और एलिस कैप्सी 4 रन बनाकर खेल रही हैं।
मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने एक बदलाव किया है। वहीं, बेंगलुरु में पेरी की जगह नदिनी को शामिल किया गया है।
आरसीबी और दिल्ली के बीच भिड़ंत होगी। शाम 7 बजे टॉस होगा। मैच में टॉस अपनी अहम भूमिका निभाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीत चुकी हैं।
