Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

WPL 2024 MI vs DC: डिफेंडिंग चैंपियन का जीत के साथ आगाज, दिल्ली को 4 विकेट से हराया

WPL 2024 Live MI vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो गया। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहली महिला प्रीमियर लीग की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया।

By Umesh KumarFri, 23 Feb 2024 11:29 PM (IST)
News Article Hero Image

WPL 2024 Live MI vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो गया। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहली महिला प्रीमियर लीग की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। मुंबई ने जहां मुकाबला छोड़ा था वहीं से आगाज किया। 

पहले मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से मात दी। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। एस संजना ने सिक्स लगाकर मुंबई को जीत दिलाई। 

मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 और यास्तिका भाटिया ने 57 रन की पारी खेल। अरुंधति और कैप्सी को दो-दो विकेट मिले।  

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 171 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। टीम की ओर एलिस कैप्सी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 75 रन कूटे। 

23 Feb 202411:23:50 PM
MI vs DC Score Live: मुंबई का जीत के साथ आगाज

 एस संजना ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। डिफेंडिंग चैंपियन ने जीत के साथ आगाज किया। मुंबई के लिए दो खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 और यास्तिका ने 57 रन की पारी खेली। 

23 Feb 202411:13:47 PM
MI vs DC Score Live: मुंबई को लगा चौथा झटका

 रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके मैच में मुंबई ने केर का विकेट गंवा दिया है। शिखा पांडे ने दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई। हरमन का साथ देने पूजा वस्त्राकर आई हैं। 

23 Feb 202411:05:44 PM
MI vs DC Score Live: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

 मुंबई की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं। मुंबई को जीत 24 गेंद पर 43 रन चाहिए। क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर मौजूद हैं। 

16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 129/3

23 Feb 202410:53:25 PM
MI vs DC Score Live: मुंबई की सेट बल्लेबाज लौटी पवेलियन

 यास्तिका भाटिया 57 रन बनाकर अरुंधति रेड्डी ने पवेलियन भेजा। मुंबई को बहुत बड़ा झटका लगा। हरमन का साथ देने के लिए अमेलिया केर बल्लेबाजी के लिए आई हैं।

23 Feb 202410:39:52 PM
MI vs DC Score Live: 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 90/2

 दिल्ली कैपिटल्स के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 90 रन बना लिए हैं। यास्तिका का अर्धशतक पूरा हो गया है। हरमनप्रीत कौर उनका साथ दे रही है। यास्तिका 51 और हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर खेल रही हैं।

23 Feb 202410:18:38 PM
MI vs DC Score Live: मुंबई को लगा दूसरा झटका

 मुंबई इंडियंस को सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर दूसरा झटका लगा। अरुंधति रेड्डी ने नैट सिवर ब्रंट को क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे पहले यास्तिका के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए आई हैं।

7 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 55/2, यास्तिका 30 रन और हरमनप्रीत 5 रन बनाकर खेल रही हैंं।

23 Feb 20249:36:42 PM
MI vs DC Live Score: दिल्ली ने मुंबई के सामने रखा 172 रन का लक्ष्य

 दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 171 रन लगाए हैं। एलिस कैप्सी 75 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली। मुंबई के सामने 172 रन का लक्ष्य है।

23 Feb 20249:24:17 PM
MI vs DC Live Score: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

 दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है। कैप्सी 75 रन की दमदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट रही हैं। दिल्ली ने अपना तीसरा विकेट 141 के स्कोर पर गंवाया है।

23 Feb 20249:12:26 PM
MI vs DC Live Score: 16 ओवर बाद दिल्ली 127/2

 16 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 127 रन लगा दिए हैं। कैप्सी 72 और जेमिमा रोड्रिग्स 19 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं।

23 Feb 20248:58:34 PM
MI vs DC Live Score: कैप्सी का अर्धशतक पूरा

 एलिस कैप्सी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक महज 36 गेंदों पर पूरा कर लिया है। दबाव में कैप्सी ने कमाल की पारी खेली है। 

23 Feb 20248:54:57 PM
MI vs DC Live Score: लेनिंग की पारी का हुआ अंत

मैग लेनिंग और कैप्सी के बीच चल रही शानदार साझेदारी का अंत नेट स्किवर ने कर दिया है। लेनिंग 31 रन बनाकर पवेलियन लौट रही हैं।

23 Feb 20248:41:01 PM
MI vs DC Live Score: लेनिंग-कैप्सी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

 दिल्ली कैपिटल्स ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मैग लेनिंग का बल्ला जमकर बोल रहा है। लेनिंग और कैप्सी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है। 9 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 63 रन लग चुके हैं।

23 Feb 20248:22:25 PM
MI vs DC Live Score: 4 ओवर बाद दिल्ली कैपिटल्स 16/1

 4 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 16 रन लगा दिए हैं। मैग लेनिंग 3 और एलिस कैप्सी 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

23 Feb 20248:12:34 PM
MI vs DC Live Score: शेफाली चलीं पवेलियन

 शेफाली वर्मा को महज एक रन के स्कोर पर शबनम इस्माइल ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट महज 3 रन के स्कोर पर गंवाया है।

23 Feb 20247:43:04 PM
WPL 2024 MI vs DC Score Live: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

 मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

23 Feb 20247:11:10 PM
WPL 2024 Opening Ceremony Live: समाप्त हुई ओपनिंग सेरेमनी

 पठान के डायलॉग के साथ शाहरुख खान ने शुरुआत की। झूमे जो पठान, रमैया वस्तावैया के साथ शाहरुख ने अपना शो समाप्त किया।

23 Feb 20247:03:49 PM
WPL 2024 Opening Ceremony Live: नगाड़ा-नगाड़ा पर नाचे फैंस

 शाहिद कपूर ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का नेतृत्व किया। शाहिद ने बाइक के साथ एंट्री ली और शानदार के गाने पर ठुमके लगाए। नगाड़ा-नगाड़ा बजा पर महिला फैंस को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

23 Feb 20246:59:49 PM
WPL 2024 Opening Ceremony: मुक्काला गाने पर जमकर थिरके दर्शक

 वरुण धवन ने यूपी वॉरियर्स का नेतृत्व किया। अपना बना लिया पिया के गाने से शुरुआत की। फिर, तेरा ध्यान किधर है कि तेरा हीरो इधर है, गाना चला। आखिरी में एबीसीडी के गाने मुक्काला पर दर्शकों को खूब नचाया।

23 Feb 20246:55:56 PM
WPL 2024 Opening Ceremony: टाइगर श्राप के साथ नाचा स्टेडियम

 टाइगर श्राप रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से आए। अपनी पहली मूवी के गाने से शुरुआत करते हुए वार मूवी के घुंघरू टूट गए पर जमकर थिरके। आखिरी में वार मूवी के गाने जय-जय शिव शंकर पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

23 Feb 20246:53:08 PM
WPL 2024 Opening Ceremony Live: दिल्ली की तरफ से आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

 सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली की तरफ से परफॉर्मेंस करने आए। पहले शेरशाह मूवी का गाना बजा उसके बाद काला चश्मा पर स्टेडियम पर मौजूद फैंस डांस करते नजर आए।

23 Feb 20246:47:48 PM
WPL 2024 Opening Ceremony Live: कार्तिक आर्यन का चला जादू

 कार्तिक आर्यन ने गुजरात जायंट्स की तरफ से अपना जलवा बिखेरा। फैंस भूल-भुलैया के गानों पर झूमते दिखे। 

23 Feb 20246:35:43 PM
WPL 2024 Opening Ceremony: 500 महिलाओं को फ्री एंट्री

 महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के उद्घाटन मैच के लिए बीसीसीआई ने बड़ी घोषणा की है। बीसीसीआई ने 500 महिलाओं को सेरेमनी और मैच के लिए फ्री में एंट्री देने की बात कही है। 

23 Feb 20246:20:00 PM
WPL 2024 Opening Ceremony Live: शाहरुख खान ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

 ओपनिंग सेरेमनी से पहले बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने मुंबई और दिल्ली की खिलाड़ियों से मुलाकात की। वहीं, मैग लैनिंग को अपना सिग्नेचर स्टेप भी सिखाया। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us