WPL 2024 Final: जो छोरे न कर सके वो RCB की छोरियों ने कर दिखाया, दिल्ली को हराकर जीता खिताब
WPL 2024 Final DC vs RCB W Match Details: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रविवार को नया चैंपियन मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। दूसरी बार भी दिल्ली को हार नसीब हुई। उसका चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WPL 2024 Final DC vs RCB W Match Details: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रविवार को नया चैंपियन मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। फाइनल मैच में श्रेयांका पाटिल और मोलीन्यूक्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की पारी 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। अब आरसीबी को खिताब जीतने के लिए 114 रन का टारगेट मिला है। श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की। मंधाना और सोफी डिवाइन के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी। सोफी ने 32 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 31 रन का योगदान दिया। इसके बाद एलिस पेरी नाबाद 35 और ऋचा घोष ने नाबाद 17 रन बनाकर मैच जीत लिया। मीन्नू और शिखा को एक-एक विकेट मिला।
DC W vs RCB W WPL 2024 Final Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, मिन्नू मणि
आरसीबी- स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष , सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह
आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर खिताब जीत दिया। ऋचा घोष ने चौका लगाकर मैच खत्म किया। दिल्ली का दूसरी बार खितब जीतने का सपना टूट गया। एलिस पेरी ने नाबाद 35 रन बनाए। ऋचा घोष ने नाबाद 17 का योगदान दिया।
आरसीबी को जीत के लिए 5 रन चाहिए। क्रीज पर ऋचा और एलिस पेरी मौजूद हैं।
आरसीबी को 12 गेंद पर 11 रन चाहिए। दिल्ली को चमत्कार की उम्मीद है। एलिस पेरी और ऋचा घोष क्रीज पर मौजूद हैं।
18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 103/2
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना 31 रन बनाकर आउट हो गईं। मीन्नू मनी ने दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई।
15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 82/2
आरसीबी को जीत के लिए 35 रन चाहिए। अभी उसके 9 विकेट शेष हैं। स्मृति मंधाना और पेरी क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को चमत्कार करना होगा।
दिल्ली की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। आरसीबी के बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो रही है। स्मृति मंधाना 24 और एलिस पेरी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 61/1
सोफी डिवाइन 32 रन बनाकर आउट हुईं। 9वें ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा। दिल्ली को मैच जीतने के लिए चमत्कार करना होगा। एलिस पेरी बल्लेबाजी करने आईं हैं।
10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 56/3
8 ओवर समाप्त हो गए हैं। आरसीबी ने अभी तक कोई विकेट नहीं खोया है। सोफी डिवाइन 32 और स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए 65 रन और चाहिए।
8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 49/0
चौथे ओवर में 7 रन बने। पांचवें ओवर में 2 रन बने। दिल्ली की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। अभी तक तीन चौके लगे हैं।
5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 20/0
दिल्ली के 114 रन के लक्ष्य का जवाब में आरसीबी की धीमी शुरुआत हुआ है। स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन को खतरा नहीं मोल लेना चाहती हैं।
3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 11/0, मंधाना-5 रन और डिवाइन-6 रन बनाकर खेल रही हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी फाइनल में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। दिल्ली कैपिटल्सको 64 रन पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और 113 रन पर पूरी दिल्ली टीम ऑलआउट हो गई।
पारी के 19वें ओवर में श्रेयंका पाटिल की दूसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी बोल्ड हुई। इस दौरान अरुंधति 13 गेंदों पर 10 रन बनाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 9 विकेट गिर चुके थे।
16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
श्रेयंका पाटिल ने मिन्नू मिणी को एलबीडब्ल्यू आउट कराया। इस दौरान मिन्नू 3 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 15 ओवर के खेल तक 7 विकेट गंवा दिए हैं।
14वें ओवर में आशा शोभना ने आरसीबी को दो सफलताएं दिलाई। ओवर की पहली गेंद पर मारिजाने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हुईं। ओवर की तीसरी गेंद पर जेस जोनासेन को कैच आउट हुईं।
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन हो चुका है।
पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा। श्रेयंका पाटिल ने मेग लेनिंग को एलबीडब्ल्यू आउट कराया। इस दौरान लेगिंग 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुई।
10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन हो गया है। मेग लेनिंग और मारिजाने कैप बल्लेबाजी कर रही है।
आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को एक ही ओवर में तीन बड़े झटके लगे। आठवें ओवर में बाएं हाथ की स्पिनर मोलीन्यूक्स ने दिल्ली के तीन बैटर्स को अपने जाल में फंसाया। शेफाली वर्मा कैच आउट हुई और फिर जेमिमा अगले गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गई। इसके बाद अगली दो गेंद पर एलिस कप्सी पवेलियन भेजा।
दिल्ली कैपिटल्स का छह ओवर के बाद स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 61 रन हो चुका है। मेग लेनिंग (17) और शेफाली (42 ) रन पर बल्लेबाजी कर रही हैं।
पांचवें ओवर में भी शेफाली ने सिक्स जड़ा। इसके बाद एलिस पेरी के ओवर में कट करते हुए शानदार चौका जड़ा। इसी ओवर में दिल्ली टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया।
5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 52/0, शेफाली- 37 और लैनिंग- 15 रन बनाकर खेल रही हैं।
चौथे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली ने सिक्स जड़ा। इसके बाद लैनिंग ने दो लगातार चौके लगाए। चौथे ओवर में कुल 19 रन बने। रेणुका सिंह महंगी साबित हुई हैं।
4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 41/0, शेफाली- 26 और लैनिंग-15 रन बनाकर खेल रही हैं।
दूसरे ओवर में शेफाली वर्मा ने एक सिक्स लगाया। दूसरे ओवर में 10 रन बने। तीसरे ही ओवर में मंधाना ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए एलिस पेरी को गेंद थमा दी। तीसरे ओवर में तीन रन बने।
3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 22/0 शेफाली-15 और मेग लैनिंग- 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पहले ही ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका लग सकता था, अगर रेणुका सिंह का थ्रों पहले स्टंप्स पर लगाता। मेग और शेफाली के बीच हां-हां ना फील्डिंग कमजोर रही। पहले ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगी। फिर भी 9 रन बने।
1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 9/0
महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि आरसीबी की प्लेइंग-11 में श्रद्धा पोखरकर की जगह एस मेघना को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ान कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, तितास साधु, स्नेहा दीप्ति, एनाबेल सदरलैंड, लॉरा हैरिस, पूनम यादव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, दिशा कसाट, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सिमरन बहादुर, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लार्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट
दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी की टीम महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेगी। फाइनल मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सात मैच होगा, जबकि मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
आरसीबी के खिलाफ खेले गए चारों मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली हैं, लेकिन फाइनल में आरसीबी टीम को हल्के में लेना गलत होगा। दिल्ली को मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरुआत की आस होगी।
जेमिमा भी शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन एलिस कैप्सी और कैप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले साल WPL के पहले सत्र के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। ऐसे में पिछले साल खिताब हासिल नहीं कर पाने के बाद इस बार दिल्ली कैपिटल्स अद्भुत फॉर्म में हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच आज WPL 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल खिताब से चूक गई थी, लेकिन अब आरसीबी को हराकर दिल्ली टीम खिताब हासिल करना चाहेंगी।
शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर में हराकर आरसी ने फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई इंडियंस के WPL से बाहर होने से यह तय हो गया कि इस बार WPL को एक नई चैंपियन टीम मिलेगी।
