WPL 2023 GG vs MI: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराया, दर्ज की महिला आईपीएल में पहली जीत
GG vs MI WPL 2023। महिला आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने बड़ी जीत हासिल की। मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 143 रन की करारी शिकस्त दी। पूरी गुजरात की टीम 15.1 गेंद पर मात्र 64 रन ही बना सकी।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। GG vs MI WPL 2023। महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने गुजरात को 143 रन से हराया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन बनाए थे। जवाब में पूरी गुजरात टीम 15.1 गेंद पर 64 रन पर सिमट गई।
गौरतलब हो कि गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार 65 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए। गुजरात की टीम को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला है। कप्तान हरमनप्रीत के अलावा हेली मैथ्यूज ने 47 रन, एमिलिया कर ने नाबाद 45 रन की पारी खेली थी। गुजरात की तरफ से स्नेह राणा ने दो विकेट हासिल किए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। बिना खाता खोले कप्तान बेथ मूनी रिटायर्ड हर्ट हो गईं। इसके बाद 1 रन के स्कोर पर हरलीन देओल के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। तीन के स्कोर पर एशली गार्डनर भी पवेलियन लौट गईं। तीनों बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाई थीं। पांच रन के स्कोर पर एस मेघना भी आउट हो गईं। गुजरात ने 23 के स्कोर पर अपने 7 विकेट खो दिए थे।
GG vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार:
गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन : बेथ मूनी (w/c), सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एशली गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी
मुंबई इंडियंस महिला प्लेइंग इलेवन : हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (W), हरमनप्रीत कौर (C), नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराया। 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की पूरी टीम 64 रन पर सिमट गई। उद्घाटन मैच में MI धमाकेदार शुरुआत की है।
गुजरात को 5 ओवर में जीत के लिए 144 रन बनाने हैं। जो असंभव है। हेमलता 29 रन बनाकर संघर्ष कर रही।
15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 64/8
14वें ओवर में 7 रन बने। वहीं 13वां ओवर मेडन रहा। साथ ही एक विकेट भी गिरा। हेमलता 26 रन बनाकर खेल रही हैं।
हेमलता और मानसी हार के अंतर को कम करने की कोशिश कर रही हैं। हेमलता ने कुछ अच्छे शॉट खेले। मुंबई की कसी गेंदबाजी के आगे उनकी एक नहीं चल रही।
8वां ओवर एमिलिया कर ने किया। ओवर में दो विकेट गिरे और कोई भी नहीं रन बना। बेथ मूनी बल्लेबाजी के लिए वापस नहीं आएंगी।
8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 23/7
सातवें ओवर में 6 रन बने और एक विकेट गिरा। वेयरहम के आउट होने के बाद स्नेह राणा बल्लेबाजी करने के लिए आई हैं।
7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 23/5
गुजरात ने पहले पावर प्ले में मात्र 18 रन बनाए। वहीं, मुंबई ने चार विकेट चटकाए। छठे ओवर में मात्र 2 रन बने थे। वेयरहम और हेमलता बल्लेबाजी कर रही हैं।
इशाक ने अपने पहले ओवर में मात्र 5 रन खर्च किए और एक विकेट लिया। वेयरहम ने आते ही चौका लगाया।
5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 16/4
चौथे ओवर में वॉन्ग ने मात्र 4 रन दिए। गुजरात की तरफ से अभी तक कोई चौका नहीं लगा है।
गुजरात जायंट्स को पारी के तीसरे ओवर में तीसरा झटका लगा। नेट ने मेधना को क्लीन बोल्ड किया । इस ओवर की गेंद पर नेट को अच्छी लेथ गेंद मिली और मेघना के बल्ले का अंदरूनी किनारे को बीट करते हुए गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। इस दौरान मेघना 2 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
तीसरे ओवर के बाद गुजरात टीम का स्कोर 8/3 रहा।
गुजरात जायंट्स टीम की पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर इसी वॉन्ग ने ऐश्ले गार्डनर को अपना शिकार बनाया। इस दौरान गार्डनर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटी। मुंबई इंडियंस को शुरुआती ओवर में ही दो बड़े विकेट मिल गए है।
दूसरे ओवर के बाद गुजरात जायंट्स का स्कोर 4/2 रहा।
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जाएंट्स को पहले ओवर में ही दो बड़े झटके लगे। एक झटका हरली देओल के विकेट गिरने के तौर पर लगा। तो वहीं, गुजरात टीम की कप्तान बेथ मूनी पहले ही ओवर में मैदान से बाहर हो गईं। वह चोटिल होने के कारण पवेलियन लौट गई है। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं हरलीन देओल खाता खोले बिना ही आउट हो गईं। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया।
पहले ओवर के बाद गुजरात टीम का स्कोर 1/1 रहा।
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। गुजरात की तरफ से कप्तान बेथ मूनी और एस मेघना की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर बनाया। गुजरात को जीत के लिए 208 रन बनाने हैं। आखिरी ओवर में पूजा वस्त्राकर का विकेट गिरा। 18वें ओवर में 11 रन, 19वें ओवर में 15 रन और आखिरी ओवर में 15 रन बने। इस ओवर में दो सिक्स लगे। एमिलिया कर 45 रन बनाकर नाबाद रहीं।
स्नेह राणा ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट करवाया। हरमनप्रीत कौर ने आउट होने के पहले 65 रन बनाए। स्नेह राणा के ओवर में 7 रन बना। पूजा वस्त्राकर बल्लेबाजी के लिए आईं हैं।
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 166/4
गार्डनर ने ओवर में हरमनप्रीत कौर ने लगातार तीन चौके लगाए। मुंबई की कप्तान ने 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गार्डनर के ओवर में 14 रन बने। हरमनप्रीत कौर 60 रन तो एमिलिया कर 25 रन बनाकर खेल रही हैं।
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 159/3
15वें ओवर में हरमनप्रीत कौर ने लगातार चार चौके लगाए। इस ओवर कुल 21 रन बने। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 145/3
एमिलिया कर और हरमनप्रीत कौर ने मिलकर स्नेह राणा के ओवर में 11 रन बटोरे। एमिलिया कर ने दो शानदार चौके लगाए।
14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 124/3
सदरलैंड के ओवर में हरमनप्रीत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दूसरी और तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने शानदार चौके लगाए। वह 15 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रही। वहीं एमिलिया कर 9 रन बनाकर साथ दे रही हैं।
11 ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने 10 रन लिए। वहीं 12वें ओवर तीन चौके लगे। दो हरमनप्रीत कौर ने तो एक एमिलिया कर ने जड़ा। इस ओवर कुल 16 रन बने।
12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 103/3
गार्डनर ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। इस ओवर में गार्डनर को बहुत बड़ी सफलता मिली। गार्डनर ने हेली मैथ्यूज को बोल्ड कर दिया। मैथ्यूज ने 47 रन बनाए। इस ओवर में कुल 7 रन बने।
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 77/3
वेयरहम अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आईं। दूसरी गेंद पर मैथ्यूज ने शानदार सिक्स लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर सिवर को पवेलियन भेजा। मिडऑफ पर खड़ीं स्नेह ने शानदार कैच पकड़ा। कप्तान हरमनप्रीत कौर आईं हैं बल्लेबाजी के लिए।
9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 70/2, मैथ्यूज 42 रन बनाकर खेल रही हैं।
सदरलैंड ने आठवां ओवर किया। इस ओवर हेली मैथ्यूज ने दो शानदार सिक्स लगाए। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 61/1 मैथ्यूज 35 और सिवर-ब्रंट 22 रन बनाकर खेल रही हैं।
वेयरहम ने अपने स्पेल का पहला ओवर किया। पांचवीं गेंद पर एक चौका दिया। इस ओवर में कुल 5 रन बने।
छठवां ओवर तनुजा ने किया। पहली गेंद पर चौका लगा। आखिरी गेंद पर भी चौका लगा। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 44/1 मैथ्यूज 22 और सिवर-ब्रंट 18 रन बनाकर खेल रही हैं।
पांचवां ओवर मोनिका ने किया। आखिरी दो गेंदों पर सिवर-ब्रंट ने चौके लगाए। इस ओवर में कुल 13 रन बने। यह अभी तक का सबसे मंहगा ओवर रहा।
तनुजा ने अपने स्पेल का दूसरा ओवर किया। चौथी गेंद पर सिवर ने चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 5 रन बना। हेली मैथ्यूज 15 तो सिवर-ब्रंट 5 रन बनाकर खेल रही हैं।
तनुजा कनवर ने अपने स्पेल के पहले ओवर में ही मुंबई को बड़ा झटका दिया। यास्तिका भाटिया को एक के निजी स्कोर पर कैच आउट करवाया। सिवर-ब्रंट बैटिंग के लिए आई हैं।
3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 17-1
मानसी अपने स्पेल का पहला ओवर करने आईं। पहली गेंद पर हेली मैथ्यूज ने शानदार सिक्स जड़ा। अगली गेंद पर मिस फील्ड होने के चलते चार रन मिला। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
2 ओवर के बाद MI का स्कोर- 14-0
मुंबई इंडियंस के लिए यास्तिका भाटिया और मैथ्यूज ओपनिंग करने आईं। गार्डनर ने पहला ओवर किया। पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर यास्तिका ने सिंगल लेकर अपना और टीम का खाता खोला। आखिरी गेंद पर मैथ्यूज ने एक रन लिया। इस ओवर में दो रन बने।
एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 2-0
मैच शुरू होने से पहले इस ऐतिहासिक मौके पर भारत का राष्ट्रगान प्ले किया गया। दोनों टीमों ने राष्ट्रगान गाया। गुजरात जायंट्स फील्डिंग के लिए तैयार हो रही।
गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन : बेथ मूनी (w/c), सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, एशली गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलता, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी
पहले मुकाबले में गुजराज जायंट्स ने टॉस जीता। बेथ मूनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम को ओस को देखते हुए बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगी।

महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए महिला क्रिकेट लीग में खेलने वाली सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने पंजाबी गाने पर परफॅार्म किया। उन्होंने दिल तेरा और क्या बात है गाने पर परफॅार्म किया।
कृति सेनन ने कियारा आडवाणी के बाद चकदे इंडिया के गाने पर अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत की। उन्होंने बादल पे पांव है पर भी डांस किया। उसके बाद चकदे इंडिया के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया। उन्होंने लुका छुपी फिल्म के सांग कोका कोला तू पर भी डांस किया। इसके बाद उन्होंने परम सुंदरी पर भी डांस किया।
The #TATAWPL kicks off in style! 🙌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
Kiara Advani's entertaining performance gets the crowd going! 👌👌 pic.twitter.com/cKfuGOCpEC
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में सबसे पहले कियारा आडवाणी ने परफॅार्म किया। उन्होंने अपने गाने क्या बात है पर परफॅार्म किया। उन्होंने अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर भी ठुमका लगाया। बता दें कि कार्यक्रम की होस्ट मशहूर एंकर मंदिरा बेदी हैं।
