WI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त, भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब आसान
West Indies vs South Africa Highlights: टी-20 विश्व कप 2026 के 47वें मुकाबले में गुरुवार को वेस्टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। यह टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई।

साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WI vs SA Highlights: टी-20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर-8 में आज 2 मुकाबले खेले जाने हैं। दिन के पहले मैच में ग्रुप 1 से वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका (West Indies vs South Africa) की टक्कर हुई। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं। 83 रन पर वेस्टइंडीज के 7 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद जेसन होल्डर को मिला रोमारियो शेफर्ड का साथ मिला। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रन की साझेदारी हुई।
जेसन होल्डर अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद फिफ्टी लगाई। शेफर्ड 37 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्कराम ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं क्विंटन डी कॉक ने 47 और रयान रिकेल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए।
WI vs SA Live: साउथ अफ्रीका ने जीता मैच
साउथ अफ्रीका टीम टी20 विश्व कप 2026 में अब तक अविजित है। टीम ने सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज 9 विकट से मात दी। कप्तान एडेन मार्कराम ने 82* रन की पारी खेली। वहीं क्विंटन डी कॉक ने 47 और रयान रिकेल्टन ने नाबाद 45 रन बनाए। अब साउथ अफ्रीका आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
WI vs SA Live: एडेन मार्कराम की फिफ्टी
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। वह 185.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी इस पारी में वह अब तक 6 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। 9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। टीम को अगली 66 गेंदों पर 73 रनों की दरकार है।
WI vs SA Live: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
साउथ अफ्रीका टीम को पहला झटका लग चुका है। एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए हुई 95 रनों की साझेदारी को रोस्टन चेज ने तोड़ा है। उन्होंने क्विंटन डी कॉक को जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट कराया। डीकॉक फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 24 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
साउथ अफ्रीका टीम 177 रन चेज करने उतरी और उनकी शुरुआत दमदार रही है। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन है। एडेन मार्कराम 43 और क्विंटन डी कॉक 25 रन बना चुके हैं। वेस्टइंडीज को अब विकेट की तलाश है।
साउथ अफ्रीका टीम 177 रन चेज करने मैदान पर उतर चुकी है। एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक मैदान पर आ चुके हैं। दोनों ही बल्लेबाजों की कोशिश अपनी टीम को तेज शुरुआत देने की है। मैथ्यू फोर्ड ने वेस्टइंडीज की ओर से पहला ओवर किया।
20वें ओवर की 5वें गेंद पर जेसन होल्डर रन आउट हुए। वह अर्धशतक से चूक गए। होल्डर ने 31 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतक लगाया। वह 37 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
WI vs SA Live: जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड डटे
15 ओवर का खेल अब समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 28 गेंदों पर 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों की कोशिश टीम को 150 के पार ले जाने पर है।
वेस्टइंडीज टीम के जैसे-जैसे विकेट गिरते जा रहे हैं, भारतीय फैंस की खुशी बढ़ती जा रही है। 11वें ओवर में वेस्टइंडीज को 7वां झटका लगा। कॉर्बिन बॉश के जाल में मैथ्यू फोर्ड फंस गए। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। उन्होंने 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 9 गेंदों पर 11 रन बनाए।
वेस्टइंडीज टीम अब मुश्किल में आ गई है। 9वें ओवर में टीम का छठा विकेट गिर गया है। लुंगी एनगिडी ने रोवमैन पॉवेल को आउट किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने यह कैच लिया। पॉवेल ने 11 गेंदों पर 1 चौके की बदौलत 9 रन बनाए। अब जेसन होल्डर और मैथ्यू फोर्ड मैदान पर हैं।
WI vs SA Live: वेस्टइंडीज का 5वां विकेट गिरा
अच्छी शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। 7 ओवर में आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर कॉर्बिन बॉश ने शेरफेन रदरफोर्ड को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। शेरफेन ने 10 गेंदों का सामना किया और वह 12 रन ही बना सके।
WI vs SA Live: वेस्टइंडीज को फिर लगे 2 झटके
मुकाबले पर साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत हो गई है। उनका पहले गेंदबाजी करने का फैसला अब सही साबित हो रहा है। पावरप्ले के भीतर ही वेस्टइंडीज के 4 विकेट गिर चुके हैं। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर लुंगी एनगिडी के विकेट का खाता खुला। उन्होंने ब्रैंडन किंग का शिकार किया। ब्रैंडन किंग ने 11 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लुंगी ने रोस्टन चेज को अपने जाल में फंसा लिया।
WI vs SA Live: तीसरे ओवर में लगे 2 झटके
साउथ अफ्रीका ने न सिर्फ मुकाबले पर वापसी की है, साथ ही वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया है। तीसरे ओवर में कबिसो रबाडा ने वेस्टइंडीज को 2 झटके दिए। दूसरी गेंद पर उन्होंने होप तो 5वीं गेंद पर शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेज दिया। शिमरोन हेटमायर ने 3 गेंदों का सामना किया और वह 2 रन ही बना सके। अब ब्रैंडन किंग का साथ देने के लिए रोवमैन पॉवेल मैदान पर आए हैं।
WI vs SA Live: तेज शुरुआत के बाद लगा झटका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत तेज रही। टीम ने 2 ओवर में 29 रन कूट दिए। हालांकि, तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने शाई होप का शिकार किया। होप ने 6 गेंदों का सामना किया और 16 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने उनका कैच लिया। अब 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए शिमरोन हेटमायर आए हैं।
WI vs SA Live Score: होप ने महाराज की कुटाई कर दी
वेस्टइंडीज ने अहमदाबाद में शानदार शुरुआत की। केशव महाराज के पहले ओवर में कैरेबियाई ओपनर्स ने 17 रन बटोरे। शाई होप ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका जमाया।
1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 17/0। शाई होप 16* और ब्रेंडन किंग 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
WI vs SA Live Score: लाल मिट्टी की पिच
सैमुअल बद्री और शॉन पोलक ने पिच का मुआयना करते हुए बताया कि दाएं और बाएं ओर की बाउंड्रीज 60 व 70 मीटर की हैं। सामने की बाउंड्री 72 मीटर की है। पोलक ने कहा कि यह लाल मिट्टी की पिच है। मुंबई जैसी। यहां ज्यादा उछाल नहीं मिलने वाला। पिच जैसे सूखेगी, गेंद ज्यादा स्पिन करेगी। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के मुताबिक इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है।
WI vs SA Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ।
SA vs WI Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
SA vs WI Live: किस टीम में हुआ बदलाव
साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि वेस्टइंडीज ने एक परिवर्तन किया है। कैरेबियाई टीम में अकील हुसैन की जगह रोस्टन चेस को जगह दी गई है।
SA vs WI Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
WI vs SA Live Score: वेस्टइंडीज है जोश में...
वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से पटखनी दी। अब उसकी कोशिश साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर है। नेट्स सेशन के दौरान कैरेबियाई खिलाड़ी विश्वास से भरे हुए हैं।
West Indies look dialled in as they sharpen up before taking on South Africa 🏏#T20WorldCup broadcast details 👉 https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/06LVwSpiLU
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 25, 2026
WI vs SA Live: वेस्टइंडीज टीम
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोस्टन चेज, जॉनसन चार्ल्स।
WI vs SA Live: साउथ अफ्रीका टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।
West Indies vs South Africa: लाइव अपडेट
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में आज 2 अहम मैच खेले जाने हैं। ऐसे में आज रात तक पहले ग्रुप की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। पहले मैच में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका टीम आमने-सामने होंगी।
