Vijay Hazare Trophy Round-UP: शतक जड़कर भारतीय बैटर्स ने रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया, पंजाब-मुंबई ने बनाए 400 पार स्कोर
विजय हजारे ट्रॉफी में आज मंगलवार को 5वें राउंड के मुकाबले खेले गए। इस दौरान बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ 424 रन का स्कोर बनाया। जवाब में सौराष्ट्र टीम 367 रन ही बना सकी। इसके अलावा मुंबई ने नागालैंड के खिलाफ 403 रन जड़ दिए। मुकाबले में आयुष म्हात्रे ने 181 रन की पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में मंगलवार को 5वें राउंड के मुकाबले खेले गए। इस दौरान कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ 424 रन का स्कोर बनाया। जवाब में सौराष्ट्र टीम 367 रन ही बना सकी और पंजाब ने 57 रन से यह मैच जीता।
दूसरी ओर मुंबई ने नागालैंड के खिलाफ 403 रन ठोक दिए। आयुष म्हात्रे ने 181 रन बनाए। इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा।
म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। वहीं जायसवाल ने 17 साल और 291 दिन के थे जब उन्होंने 2019 में झारखंड के विरुद्ध मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। जवाब में नागालैंड टीम 214 रन ही बना सकी।
दिल्ली ने त्रिपुरा को हराया
हैदराबाद में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में दिल्ली ने त्रिपुरा को 64 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा (41) और सनत सांगवान (54) ने 17 ओवर में 83 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी।
हालांकि, नियमित अंतराल में विकेट गिरने से दिल्ली एक समय 36.2 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना चुकी थी। इसके बाद तेजस्वी दहिया (114 रन) और सुमित माथुर (47 रन) ने 13.4 ओवर में 140 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम 49.2 ओवर में 242 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में केवल 5 रन देकर 3 विकेट झटके। प्रिंस यादव ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा ऋतिक शौकीन ने 54 रन देकर 2 विकेट और सुमित माथुर ने 42 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
त्रिपुरा की और से श्रीदाम पाल ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान मनदीप सिंह ने 46 रन बनाए। हालांकि इन दोनों की बल्लेबाज की पारी टीम को जीत नहीं दिल सकी। दिल्ली ग्रुप ई में पांच मैच में से तीन में जीत और एक हार और 12 अंकों (+0.505) के साथ तीसरे पायदान पर आ गई है। वहीं पहले पर 16 अंक के साथ बंगाल और दूसरे पर 12 अंक +0.760 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है।
सभी मैचों का रिजल्ट
- विदर्भ ने तमिलनाडु को 6 विकेट से हराया।
- जम्मू और कश्मीर ने मिजोरम को 168 रन से मात दी।
- उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 4 विकेट से रौंदा।
- पंजाब ने सौराष्ट को 57 रन से शिकस्त दी।
- हैदराबाद ने कर्नाटक को 3 विकेट से पराजित किया।
- बंगाल ने केरल को 24 रन से परास्त किया।
- दिल्ली ने त्रिपुरा को 64 रन से पटखनी दी।
- बड़ौदा ने बिहार को 36 रन से हराया।
- पुडुचेरी ने अरुणाचल प्रदेश को 191 रन से हराया।
- मुंबई ने नागालैंड को 189 रन से धूल चटाई।
- गुजरात ने मणिपुर को 8 विकेट से मात दी।
- असम के खिलाफ गोवा 9 रन से मैच जीता।
- ओडिशा ने झारखंड को 7 विकेट से पराजित किया।
- हरियाणा ने उत्तराखंड को 2 विकेट से हराया।
- महाराष्ट्र ने सिक्किम को 8 विकेट से मात दी।
- आंध्र ने मेघालय को 10 विकेट से हराया।
- रेलवे ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराया।
- राजस्थान ने सर्विसेज को 5 विकेट से मात दी।
ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: 17 साल के Ayush Mhatre ने रचा इतिहास, Yashasvi Jaiswal का तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।