Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

T20 World Cup 2024 USA vs PAK Highlights: अमेरिका ने सुपर ओवर में मैच जीतकर रचा इतिहास, भीगी बिल्ली साबित हुआ पाकिस्तान

टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबल टाई रहा। सुपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्तान को मात दी। टूर्नामेंट में अमेरिका की यह दूसरी जीत है। दूसरी पाकिस्तान की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर उनकी थू-थू हो रही है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका ने भी निर्धारित ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए दिए।

By Abhishek Nigam Fri, 07 Jun 2024 01:21 AM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच ग्रांड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया यह मैच टाई पर समाप्त हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका ने भी निर्धारित ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए दिए। इसके बाद सुपर ओवर में USA ने पाकिस्तान को मात दी। टूर्नामेंट में अमेरिका की यह दूसरी जीत है। इससे पहले मेजबान टीम ने कनाडा को 7 विकेट से हराया था।

पाकिस्तान ने बनाए 159 रन

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 159 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। उनके अलावा शादाब खान ने 40 और शाहीन अफरीदी ने 23 रन बनाए। अमेरिका की ओर से नोस्टुश केनजिगे ने 3 शिकार किए। साथ ही सौरभ नेत्रावलकर ने 2 और अली खान-जसदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

मोनांक ने जड़ी फिफ्टी

159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अमेरिका टीम भी 159 रन ही बना पाई। टीम के कप्तान मोनांक पटेल ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। उनके अलावा एंड्रीज गौस ने 35 और आरोन जोन्स ने 36 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

टाई रहा मुकाबला

मैच टाई रहा, ऐसे में सुपर ओवर से इसका नतीजा निकला। सुपर ओवर में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर 18 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने यह ओवर किया। जवाब में बाबर आजम एंड कंपनी सुपर ओवर में 1 विकेट खोकर 13 रन ही बना सकी। USA की ओर से सुपर ओवर भारतीय मूल के सौरभ नेत्रावलकर ने किया।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

अमेरिका: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।

पाकिस्‍तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

7 Jun 20241:21:06 AM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: सुपर ओवर में हारा पाकिस्तान

 सुपर ओवर में पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अहमद और फखर जमान बल्लेबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद कैच आउट हुए। ऐसे में शादाब खान बल्लेबाजी करने आए। अमेरिका की ओर से सुपर ओवर सौरभ नेत्रावलकर ने किया। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को 19 रन नहीं बनाने दिए और टीम 13 रन ही बना सकी।

7 Jun 20241:03:29 AM
सुपर ओवर में अमेरिका ने बनाए 18 रन

 सुपर ओवर में अमेरिका की ओर से आरोन जोन्स और हरमीत सिंह बल्लेबाजी करने आए। दोनों ने ही मिलकर 6 गेंदों में 18 रन बनाए। इस दौरान 8 रन एक्ट्रा से मिले।

7 Jun 202412:51:41 AM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: टाई हुआ मुकाबला

 पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका भी 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी। ऐसे में मुकाबला टाई हो गया है। अब सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकलेगा।

7 Jun 202412:20:40 AM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: अमेरिका का तीसरा विकेट गिरा

 मुकाबले में अमेरिका की वापसी हो गई है। एंड्रीज गौस के बाद कप्तान मोनांक पटेल भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। मोहम्मद आमिर ने मोनांक का विकेट चटकाया।

7 Jun 202412:14:08 AM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: अमेरिका का दूसरा विकेट गिरा

कप्तान मोनांक पटेल और एंड्रीज गौस के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी हुई। हारिस रुऊफ ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने एंड्रीज गौस को बोल्ड किया। एंड्रीज गौस ने 26 गेंदों पर 35 रन बनाए।

6 Jun 202411:55:34 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: अमेरिका को 60 गेंदों पर चाहिए 84 रन

 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। अमेरिका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है। आखिरी 10 ओवर में अमेरिका को जीत के लिए 84 रनों की दरकार है।

6 Jun 202411:31:06 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: अमेरिका का पहला विकेट गिरा

 पावरप्ले के आखिरी ओवर में अमेरिका को पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज स्टीवन टेलर ने 16 गेंदों पर 12 रन बनाए। नसीम शाह ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया।

6 Jun 202411:15:39 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: अमेरिका को चाहिए 160 रन

अमेरिका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल क्रीज पर हैं। टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत के लिए 160 रनों की दरकार है।

6 Jun 202410:51:42 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 159 रन

 टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं। शाहीन अफरीदी 23 और हारिस रऊफ 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

6 Jun 202410:40:09 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा

 पाकिस्तान क्रिकेट टीम का 7वां विकेट गिरा गया है। इफ्तिखार अहमद 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 14 गेंदों पर 18 रन बनाए।

6 Jun 202410:27:55 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: बाबर आजम लौटे पवेलियन

 पाकिस्तान का छठा विकेट गिर गया है। कप्तान बाबर आजम भी अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्होंने 43 गेंदों पर 44 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

6 Jun 202410:12:39 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: पाकिस्तान का 5वां विकेट गिरा

 पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। शादाब खान का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए आजम खान गोल्डन डक का शिकार हुए।

6 Jun 202410:09:07 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: शादाब खान लौटे पवेलियन

 पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है। शादाब खान अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए।

6 Jun 20249:53:45 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त

 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। बाबर आजम और शादाब खान क्रीज पर मौजूद हैं।

6 Jun 20249:29:50 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: पाकिस्तान की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। अमेरिकी गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर ने घुटने टेक दिए हैं। फखर जमान के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा। जमान ने 7 गेंदों पर 11 रन बनाए।

6 Jun 20249:17:39 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

 पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद रिजवान के बार अब उस्मान खान भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 3 गेंदों पर 3 रन बनाए। नोस्टुश केनजिगे ने अमेरिका को दूसरी सफलता दिलाई।

6 Jun 20249:10:31 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

 दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान का पहला विकेट गिर गया है। सौरभ नेत्रावलकर ने मोहम्मद रिवजान का विकेट चटकाया। रिजवान ने 1 छक्के की मदद से 8 गेंदों पर 9 रन बनाए।

6 Jun 20249:04:53 PM
T20 World Cup 2024 USA vs PAK Live Score: बाबर-रिजवान क्रीज पर

 पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर मौजूद हैं। अमेरिका की ओर से पहला ओवर नोस्टुश केनजिगे ने किया।

6 Jun 20248:34:56 PM
USA vs PAK Live Score: अमेरिका ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मैच में अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us