U 19 Womens T20 World Cup 2025: गोंगडी त्रिशा ने रचा इतिहास, ठोकी तूफानी सेंचुरी; भारत ने दर्ज की बहुत बड़ी जीत
Under 19 Womens T20 World Cup 2025 अंडर-19 विमंस टी20 विश्वकप में भारतीय महिला टीम ने स्कॉटलैंड महिला टीम को 150 रन से हराया। कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड महिला टीम 58 रन पर ही ढेर हो गई। भारत की ओर से युवा बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा ने शतक लगाया।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विमंस टी20 विश्वकप में भारत की गोंगडी त्रिशा ने इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने मंगलवार को कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत के सुपर सिक्स मैच में यह उपलब्धि हासिल की। गोंगडी त्रिशा ने 53 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
भारत ने 20 ओवर में बनाए 208 रन
- मुकाबले की बात करें तो भारतीय महिला अंडर-19 टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
- भारत की युवा महिला टीम ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 208 रन बनाए।
- सलामी बल्लेबाज जी कमलिनी और गोंगडी त्रिशा के बीच पहले विकेट के लिए 147 रनों के पार्टनरशिप हुई।
- 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैसी मैसीरा ने इस साझेदारी को तोड़ा।
- उन्होंने कमलिनी को नियाम मुइर के हाथों कैच आउट कराया।
- जी कमलिनी ने 42 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली।
An unbeaten 💯
3⃣-wicket haul 👌
For her brilliant all-round performance, G Trisha bagged the Player of the Match award as #TeamIndia sealed a 1⃣5⃣0⃣-run win over Scotland 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/feBJlxclkZ#INDvSCO | #U19WorldCup pic.twitter.com/OGOnhg1w3k
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 28, 2025
150 रन से जीता मुकाबला
इसके बाद भारतीय महिलाओं ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। गोंगडी त्रिशा 59 गेंदों पर 110 रन बनाकर नाबाद रहीं। अपनी इस पारी में भारतीय बल्लेबाज ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा सानिका चालके ने 5 चौकों की बदौलत 20 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। 209 रन के टारगेट को चेज करने उतरी स्कॉटलैंड अंडर-19 महिला टीम 14 ओवर में 58 रन पर ही ढेर हो गई।
An Impressive 💯
Trisha G is making a name for herself 👏
Updates ▶️ https://t.co/feBJlxclkZ#TeamIndia | #INDvSCO | #U19WorldCup pic.twitter.com/9Rldc8kB6e
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 28, 2025
आयुषी ने किए 4 शिकार
स्कॉटलैंड की ओर से पिप्पा केली और एम्मा वालसिंघम ने 12-12 रन की पारी खेली। उनके अलावा पिप्पा स्प्राउल ने 11, कप्तान नियाम मुइर ने 1, नयमा शेख ने नाबाद 10, चार्लोट नेवार्ड ने 3 रन बनाए। एमिली बाल्डी, मोली पार्कर और गैब्रिएला फॉन्टेनला का खाता तक नहीं खुला। भारत की ओर से आयुषी शुक्ला ने 4 शिकार किए। उनके अलावा वैष्णवी शर्मा और गोंगडी त्रिशा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।