T20 WC 2021 SL vs SA : साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया, 4 विकेट से दी मात
T20 WC 2021 SL vs SA आइसीसी टी20 विश्व कप के 25वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका के साथ शारजाह में हो रहा है। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन पर आलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। T20 WC 2021 SL vs SA आइसीसी टी20 विश्व कप के 25वें मुकाबले में श्रीलंका की सामना साउथ अफ्रीका के साथ हुआ। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहली पारी में श्रीलंका की टीम ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए।आखिरी ओवर में डेविड मिलर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने जीत दर्ज की। 19.5 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया।
साउथ अफ्रीका को मिली रोमांचक जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम का पहला विकेट रिजा हेनरिक्स के रूप में गिरा। चमीरा ने उनको 11 रन पर LBW कर वापस भेजा। इसके बाद डिकाक भी 12 रन के स्कोर पर उनके ही शिकार बने। 16 रन बनाकर वान डुसेन रन आउट होकर वापस लौटे। 19 रन बनाने के बाद एडन मारक्रम को हसारंगा ने बोल्ड किया। कप्तान तेंबा बवुमा को 46 रन के स्कोर पर हसारंगा ने निसांका के हाथों कैच करवाया। प्रिटोरियस बिना खाता खोले वापस लौटे।
आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 15 रन की जरूरत थी और मिलर ने एक गेंद रहते ही मैच खत्म कर दिया। लहिरु के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। इसके बाद मिलर ने 1 रन लिया और पांचवीं गेंद पर रबादा ने चौका लगातर मैच साउथ अफ्रीका की झोली में डाल दिया। श्रीलंका के लिए हसारंगा ने तीन विकेट हासिल किए जबकि चमीरा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।
पहली पारी में श्रीलंका, पथुम निसंका का अर्धशतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका ने पहली पारी में अपना पहला विकेट कुशल परेरा के तौर पर गंवाया। कुशल को एनरिच नोर्खिया ने 7 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। चरिथ असलंका 21 रन बनाकर रन आउट हुए तो वहीं भानुका राजापक्षा खाता भी नहीं खोल पाए और तबरेज शम्सी की गेंद पर कैच आउट हो गए। अविष्का फर्नांडो 3 रन बनाकर शम्सी की गेंद पर आउट हुए तो वहीं शम्सी ने वनिंदु हसरंगा को अपना तीसरा शिकार बनाया और 4 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद दसुन शनाका 11 रन, चमीरा करुणारत्ने 5 रन, दुष्मंथा चमीरा 3 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका ने बेहतरीन 72 रन की पारी खेली और उन्हें प्रीटोरियस ने आउट किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी व प्रीटोरियस ने तीन-तीन जबकि एनरित नोर्खिया ने दो विकेट लिए।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसंका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजापक्षा, दसून शनका (कप्तान), चमिका करुणारत्ना, वनिंदु हसरंगा, दुश्मांता चमीरा, महीश थीक्षना, लहिरु कुमारा
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
तेंबा बवुमा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (wk) रीजा रेनरिक्स, एडेन मारक्रम, रासी वान दर डुसेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिच नोर्खिया, तबरेज शम्सी
श्रीलंका की टीम को पिछले मैच में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी जबकि साउथ अफ्रीका ने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था। साउथ अफ्रीका को अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी। वहीं श्रीलंका ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। दोनों ही टीम के लिए यह मैच अहम माना जा रहा है।