Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SL vs BAN: असलंका का शतक तो हसरंगा की स्पिन का चला जादू, श्रीलंकाई शेरों ने किया बांग्लादेशी टाइगर्स का शिकार

    श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 77 रन से हरा दिया। कप्तान चरिथ असलंका की शतकीय पारी के बाद वानिंदु हसरंगा की स्पीन का जादू देखने को मिला। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 167 रन बनाकर सिमट गया। जाकेर अली ने अर्धशतकीय पारी खेली।

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Wed, 02 Jul 2025 10:28 PM (IST)
    Hero Image
    श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले वनडे में हराया। फोटो- सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला वनडे मैच मेजबान के नाम रहा। श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रन से करारी शिकस्त थमाई। इस जीत के हीरो कप्तान चरिथ असलंका और स्पिनर वानिंदु हसरंगा रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 244 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कप्तान असलंका ने 106 रन की पारी खेली। तस्कीन अहमद ने चार विकेट चटकाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की पारी 35.5 ओवर में 167 रन बना सकी। वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट निकाल कर मेहमान टीम को जीत से दूर कर कर दिया।

    श्रीलंका की खराब शुरुआत

    श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 5 के स्कोर पर पथुम निसांका बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। निशान मदुष्का भी 6 रन बनाकर 11 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। टीम अभी 29 के स्कोर पर पहुंची ही थी कि कमिंडु मेंडिस शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस और कप्तान ने असलंका ने पारी को आगे बढ़ने की जिम्मेदारी ली।

    कप्तान की कप्तानी पारी

    कुसल मेंडिस अर्धशतक से चूक गए और 45 रन बनाकर आउट हुए गए। दूसरे छोर पर खड़े असलंका ने शतक जड़ा और 106 रन बनाकर तंजीम हसन साकिब का शिकार बने। जेनिथ लियानागे (29), मिलन रथनायके (22) और हसरंगा (22) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने चार और तंजीम हसन साकिब ने तीन विकेट हासिल किए।

    फर्नांडो ने दिया शुरुआती झटका

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहला झटका 29 के स्कोर पर लगा जब परवेज हुसैन इमोन 13 रन बनाकर फर्नांडो का शिकार बने। तंजीद हसन एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक जड़ा। नजमुल हसन शांतो ने 23 रन का योगदान दिया। अर्धशतक बनाकर हसन 62 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

    हसरंगा की स्पिन का चला जादू

    लिटन दास और मेहदी हसन अपना खाता तक नहीं खोल सके और वानिंदु हसरंगा का शिकार बने। तौहीद हृदय 1 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश पर हार का संकट मंडराने लगा था। ऐसे में जाकेर अली ने धूंधार पारी खेली। जाकेर ने 64 गेंद पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। वह हसरंगा का शिकार बने। अली के आउट होते ही श्रीलंका ने मैच अपनी झोली में कर लिया।