Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने बेंगलुरु से पूरा किया अपना बदला, हार के बावजूद नंबर-1 बनी रहेगी आरसीबी

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद ने जीत हासिल की।

By Praveen Kumar Mishra Fri, 22 May 2026 11:44 PM (IST)
SRH vs RCB Highlights

SRH vs RCB Highlights

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs RCB IPL 2026 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना सकी और मैच में 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

22 May 202611:34:28 PM

SRH vs RCB Live: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रनों से जीत हासिल की है। इस जीत के बावजूद हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है। तो वहीं बेंगलुरु पहले स्थान पर है। पहला क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

22 May 202611:26:30 PM

SRH vs RCB Live: रजत पाटीदार आउट

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। वे 39 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेविस हेड ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

22 May 202611:22:31 PM

SRH vs RCB Live: रजत पाटीदार का अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की है और 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।

22 May 202611:15:59 PM

SRH vs RCB Live: 15 ओवर समाप्त

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के 15 ओवर समाप्त हो गए हैं। बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं।

22 May 202610:31:50 PM

SRH vs RCB Live: देवदत्त पडिक्कल आउट

बेंगलुरु को हैदराबाद के खिलाफ तीसरा झटका लगा है। इशान मलिंगा ने देवदत्त पडिक्कल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पडिक्कल बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए।

22 May 202610:14:15 PM

SRH vs RCB Live: विराट कोहली आउट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें साकिब हुसैन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

22 May 202610:09:24 PM

SRH vs RCB Live: वेंकटेश अय्यर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका लगा है। अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 19 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली।

22 May 20269:44:09 PM

SRH vs RCB Live: आरसीबी की सलामी जोड़ी मैदान पर

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 255 रन बनाए। 256 रन चेज करने उतरी आरसीबी की ओर से विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर मैदान पर आए हैं। दोनों की नजर बड़ी पार्टनरशिप पर है। 

22 May 20269:24:50 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 255 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। बेंगलुरु को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य मिला है। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा (56), ईशान किशन (79) और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया।

22 May 20269:05:35 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: हेनरिक क्लासेन आउट

बेंगलुरु को क्रुणाल पांड्या ने तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बीच चल रही साझेदारी को तोड़ दिया है। क्लासेन 24 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए।

22 May 20269:02:50 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने कमाल की बल्लेबाजी की है। क्लासेन ने 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले ईशान किशन ने भी 31 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।

22 May 20268:54:48 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: ईशान किशन का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की है और अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 31 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी।

22 May 20268:44:47 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद के 150 रन पूरे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। हैदराबाद ने 13 ओवरों में ही 150 रनों के स्कोर को पार कर लिया है। एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर जमे हुए हैं।

22 May 20268:15:46 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा आउट

बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 22 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सुयश शर्मा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

22 May 20268:13:03 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है। अभिषेक ने अपना अर्धशतक 20 गेंदों पर लगाया।

22 May 20267:50:03 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: ट्रेविस हेड आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है। रासिख सलाम डार ने ट्रेविस हेड को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हेड 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।

22 May 20267:33:50 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।

22 May 20267:11:29 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

22 May 20267:12:03 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

22 May 20267:03:02 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: हैदराबाद ने जीता टॉस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

22 May 20266:41:08 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

 

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल हिंगे।

22 May 20266:02:56 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े

हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों ने अब तक 27 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 14 मैचों में हैदराबाद ने बाजी मारी है। बेंगलुरु भी अधिक पीछे नहीं है और उन्होंने 12 मैचों में जीत हासिल की है। इस दौरान एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

22 May 20265:30:45 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप सॉल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।

22 May 20265:29:16 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कमिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।

22 May 20265:28:59 PM

SRH vs RCB Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us