SRH vs LSG Highlights: ऋषभ पंत की कप्तानी पारी से लखनऊ ने खोला जीत का खाता, हैदराबाद को 5 विकेट से दी मात
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। ये हैदराबाद की सीजन की दूसरी हार है जबकि लखनऊ की पहली जीत है।

हैदराबाद को चुनौती देगी लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 68) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ लखनऊ ने आईपीएल-2026 में जीत का खाता खोल लिया है। हैदराबाद ने लखनऊ के सामने 157 रनों की चुनौती रखी थी, लखनऊ ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया।
इससे पहले, हेनरिक क्लासेन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) के बीच हुई 116 रनों की साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार वापसी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 156 रन बनाए थे। एक समय हैदराबाद का स्कोर 10 ओवरों में 35 रनों पर चार विकेट था। यहां से फिर नीतीश और क्लासेन ने मोर्चा संभाला और तूफानी रफ्तार में रन बनाए। दोनों आखिरी तक टिक नहीं सके जिसके चलते हैदराबाद को 15-20 रनों का नुकसान उठाना पड़ा।
क्लासेन ने 41 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्के मारे। नीतीश ने 33 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के मारे। इन दोनों ने अभिषेक शर्मा (0) ट्रेविस हेड (7) और ईशान किशन (1) के विकेट जल्दी खो दिए थे। इसके बाद नीतीश और क्लासेन ने कमाल किया। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को मिली जीत
आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर पंत ने चौका मार लखनऊ को पांच विकेट से जीत दिला दी। वह 68 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ लखनऊ ने अपना जीत का खाता खोल लिया है।
SRH vs LSG Live Score: पंत का अर्धशतक
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने चौका मार अपना 20वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। पंत का ये इस सीजन का पहला अर्धशतक है। उन्होंने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत है।
SRH vs LSG Live Score: हर्ष दुबे लौटे पवेलियन
18वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्ष दुबे ने अब्दुल समद को आउट कर दिया है। इसी के साथ लखनऊ ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। हालांकि, लखनऊ जीत के करीब है।
SRH vs LSG Live Score: 16 ओवरों का खेल खत्म
16 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। लखनऊ ने चार विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। उसे 24 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत है। उसकी सारी उम्मीदें कप्तान पंत पर टिकी हैं।
SRH vs LSG Live Score: पूरन भी आउट
लखनऊ को बड़ा झटका लग गया है। 14वें ओवर की पहली गेंद पर शिवांग ने पूरन को आउट कर दिया। पूरन ने स्वीप खेला और रन लेने के लिए भाग दिए, लेकिन गेंद टप्पा खाकर विकेटकीपर ईशान के दस्तानों में थी और हैदराबाद के कप्तान ने आसान ने उन्हें रन आउट कर दिया।
SRH vs LSG Live Score: बडोनी हुए आउट
13वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को तीसरा झटका लग गया है। बडोनी ने हर्ष दुबे की गेंद को निकलकर मारने की कोशिशी जिसमें वह चूक गए और ईशान ने उन्हें स्टम्प कर दिया। बडोनी ने नौ गेंदों पर 12 रन बनाए।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ के 100 रन पूरे
लखनऊ के 100 रन पूरे हो गए हैं। पंत ने इस समय शानदार फॉर्म दिखाई है। 12 ओवरों का बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन है।
SRH vs LSG Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। लखनऊ ने दो विकेट खोकर 81 रन बनाए हैं। इस समय क्रीज पर कप्तान पंत और आयुष बडोनी मैदान पर हैं।
SRH vs LSG Live Score: मार्करम की पारी खत्म
एडेन मार्करम की पारी का अंत हो गया है। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्करम आउट हो गए। शिवांग ने गुगली फेंकी थी जो मार्करम के बल्ले पर सही से नहीं चढ़ी और बाउंड्री पर लिविंगस्टन ने उनका कैच लपका। वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे।
SRH vs LSG Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले के छह ओवर पूरे हो चुके हैं और इसमें लखनऊ की टीम का दबदबा देखने को मिला। मेहमान टीम ने एक विकेट खोकर 53 रन बनाए हैं। एडेन मार्करम और कप्तान पंत इस समय मैदान पर हैं।
SRH vs LSG Live Score: मिचेल मार्श आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ के खिलाफ पहली सफलता मिली है। ईशान मलिंगा ने मिचेल मार्श को 14 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। लखनऊ के लिए मार्करम 23 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बैटिंग के लिए मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम क्रीज पर हैं। कप्तान ऋषभ पंत मुकाबले में पारी की शुरूआत करने के लिए नहीं आए हैं।
SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद की पारी खत्म
हैदराबाद ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 156 रन बनाए हैं। आखिरी गेंद पर पंत ने हर्षल पटेल को रन आउट कर हैदराबाद का नौवां विकेट गिराया।
SRH vs LSG Live Score: शिवांग भी आउट
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिंस यादव ने शिवांग कुमार को बोल्ड कर हैदराबाद को आठवां विकेट गिरा दिया।
SRH vs LSG Live Score: हर्ष दुबे आउट
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश ने हर्ष दुबे को भी आउट कर दिया। वह बोल्ड हो गए। इसी के साथ आवेश हैट्रिक पर थे, लेकिन अगली गेंद पर विकेट नहीं ले सके।
SRH vs LSG Live Score: क्लासेन भी लौटे पवेलियन
19वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने क्लासेन को आउट कर दिया। क्लासेन के रिवर्स शॉट को पंत ने अपने दस्तानों में डाइव मारकर कैच किया। क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन बनाए।
SRH vs LSG Live Score: नीतीश रेड्डी लौटे पवेलियन
18वें ओवर की चौथी गेंद पर सिद्धार्थ ने नीतीश को आउट कर दिया। डीप कवर बाउंड्री पर प्रिंस यादव ने उनका कैच लपका। नीतीश ने 33 गेंदों पर 56 रन बनाए जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
SRH vs LSG Live Score: नीतीश का अर्धशतक
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीतीश ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर टीम को संभाला और लखनऊ की टेंशन को बढ़ा दिया है।
SRH vs LSG Live Score: क्लासेन का अर्धशतक
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर क्लासेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनका नौवां अर्धशतक है। वहीं टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 123 रन है।
SRH vs LSG Live Score: नीतीश ने की राठी की कुटाई
15वां ओवर फेंकने आए दिग्वेश राठी के ओवर में नीतीश कुमार ने गजब की बल्लेबाजी की और तीन छक्के मार दिए। इस ओवर से आए कुल 22 रन। 15 ओवरों का बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 144 रन है।
SRH vs LSG Live Score: आवेश खान का महंगा ओवर
14वां ओवर फेंकने आए आवेश खान ने काफी रन दिए। क्लासेन ने इस ओवर में चार चौके मारे। इस ओवर में कुल 19 रन आए और यहां से हैदराबाद मैच में वापसी करती दिख रही है।
SRH vs LSG Live Score: क्लासेन और नीतीश ने संभाली पारी
हैदराबाद की लड़खड़ाती पारी को क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने काफी हद तक संभाल लिया है। 13 ओवरों के बाद टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 73 रन है। आखिरी तीन ओवरों में इन दोनों ने 38 रन जोड़े हैं।
SRH vs LSG Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है और हैदराबाद की टीम नाजुक स्थिति में है। टीम ने अभी तक सिर्फ 35 रन बनाए हैं चार विकेट खो दिए हैं।
SRH vs LSG Live Score: लिविंगस्टन भी लौटे पवेलियन
दिग्वेश राठी ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर लिविंगस्टन को आउट कर हैदराबाद को चौथा झटका दे दिया है। राठी की गेंद पर पंत ने उनका शानदार कैच लपका। लिविंगस्टन 20 गेंदों पर 14 रन ही बना पाए।
SRH vs LSG Live Score: पावरप्ले लखनऊ के नाम
लखनऊ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को पावरप्ले का यूज नहीं करने दिया। अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर हैदराबाद छह ओवरों में 22 रन ही बना सकी और उसने तीन विकेट खो दिए।
SRH vs LSG Live Score: ईशान ने किया निराश
हैदराबाद की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रिंस यादव ने उसके कप्तान ईशान किशन को भी पवेलियन भेज दिया है। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रिंस ने ईशान को बोल्ड कर दिया।
SRH vs LSG Live Score: हेड भी लौटे पवेलियन
शमी ने हैदराबाद को एक और झटका दे दिया है। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर हेड को भी पवेलियन भेज दिया है। अभिषेक के बाद हेड का जाना हैदराबाद की मुश्किलों को काफी बढ़ा देना है। हेड ने आठ गेंदों पर सात रन बनाए। उनका विकेट आठ रनों के कुल स्कोर पर गिरा।
SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद का लगा पहला झटका
पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने अभिषेक शर्मा को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दे दिया है। सिद्धार्थ ने स्लिप में उनका शानदार कैच लपका। अभिषेक खाता तक नहीं खोल पाए। एक रन के कुल स्कोर पर हैदराबाद ने अपना पहला विकेट खोया।
SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू
हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। हेड के साथ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर रहे हैं। लखनऊ की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं मोहम्मद शमी।
SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंग्सटन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांक कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की प्लेइंग-11
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। एनरिक नॉर्खिया बाहर गए हैं और उनकी जगह मणिमारण सिद्धार्थ आए हैं। हैदराबाद ने दो बदलाव किए हैं। हर्षल पटेल और लियाम लिविंगस्टन टीम में आए हैं।
SRH vs LSG Live Score: अभिषेक और हेड ने की फॉर्म में वापसी
हैदराबाद की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है और ये लखनऊ के लिए चिंता की बात है। इन दोनों का बल्ला चल गया तो कैसा भी गेंदबाजी अटैक हो वो पानी मांगता नजर आता है।
SRH vs LSG Live Score: पंत की फॉर्म पर नजरें
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म पर सभी की नजरें टिकी हैं। वह अभी तक रंग में नहीं लौटे हैं और इसी कारण लखनऊ को परेशानी भी हो रही है। पंत चाहेंगे कि आज वह हैदराबाद में धमाल मचाएं।
SRH vs LSG Live Score: हेड टू हेड आंकड़े
दोनों टीमों के बीच अभी तक के आंकड़े देखे जाएं तो कुल छह बार ये टीमें आपस में टकराई हैं जिसमें से चार में लखनऊ ने जीत हासिल की है और दो में हैदराबाद ने। यानी आंकड़ों में तो लखनऊ की टीम भारी नजर आ रही है।
SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की परेशानी बल्लेबाजी
लखनऊ की गेंदबाजी तो दमदार है, लेकिन उसकी चिंता बल्लेबाजी है। अगर लखनऊ की बल्लेबाजी चल गई तो फिर हैदराबाद की परेशानी भी कम नहीं होगी।
SRH vs LSG Live Score: घर में घातक है हैदराबाद
हैदराबाद अपने घर में काफी खतरनाक टीम मानी जाती है। यहां का छोटा मैदान उसकी आतिशी बल्लेबाजी के लिए एकदम अनुकूल है और इसलिए यहां रनों की बारिश होती है। वैसे भी हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में अपनी लय हासिल कर ली थी और अगर इस मैच में उनकी लय जारी रहती है तो फिर स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर तय है।
SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद के घर में लखनऊ की चुनौती
आईपीएल-2026 में आज दूसरे डबल हैडर का दिन है। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स से टकराएगी और जीत की कोशिश करेगी। लखनऊ ने अभी तक अपना खाता नहीं खोला् है। ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि अपनी सीजन की पहली जीत हासिल कर सके।
