विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK W vs SL W: एशियन गेम्स में नहीं होगा IND-PAK मैच, श्रीलंका ने पाकिस्तानी महिला टीम को पटखनी दे बनाई फाइनल में जगह

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:30 AM (IST)

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को हरा एशियन गेम्स-2026 के फाइनल में जगह बना ली है।

पाकिस्तान टीम को मिली हार

पाकिस्तान टीम को मिली हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 में महिला क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं हो पाएगा। इसका कारण है श्रीलंका। श्रीलंका ने रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उसकी टक्कर भारत या बांग्लादेश से होगी। ये दोनों टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिडेंगी।

पाकिस्तानी महिलाओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 177 रन बनाए। श्रीलंका ने महज दो विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत अपने नाम कर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।

अटापट्टू की कप्तानी पारी

श्रीलंका की इस जीत की अहम वजह कप्तान चमारी अटापट्टू रहीं जिन्होंने नाबाद 83 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हसीनी परेरा ने 42 रन बनाए। अटापट्टू ने इमेशा दुलानी के साथ मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने 36 रन जोड़े और इसी स्कोर पर फातिमा सना ने दुलानी को आउट कर दिया। फिर परेरा ने कप्तान का साथ दिया और 95 रनों की साझेदारी की। इस जीत ने श्रीलंका की जीत तय कर दी थी। 131 के कुल स्कोर पर नासरा संधू ने परेरा को पवेलियन का राह दिखाई। वह 26 गेंदों पर तीन चौके और चीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाने में सफल रहीं।

अटापट्टू का विकेट लेना पाकिस्तान के लिए नामुमकिन साबित रहा। वह एक छोर संभाले खड़े रहीं और तेजी से रन बनाती रहीं। अंत में वह टीम को जीत दिलाने में सफल रहीं। हर्षिता समाराविक्रमा उनके साथ 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

जुल्फीकार और जफर के अर्धशतक जाया

इससे पहले, पाकिस्तान के लिए शवाल जुल्फीकार और आयशा जफर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं जिनकी बदौलत टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी, लेकिन उनकी ये पारियां जाया चली गई। जुल्फीकार ने 50 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। आयशा ने 40 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। कप्तान फातिमा सना 20 रन बनाकर नाबाद रहीं।

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: भारतीय स्पिनर्स के आगे पस्त हुई पाकिस्तान टीम, हरमनप्रीत कौर ने एक दांव से पलट दिया मैच

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मिताली राज का टीम इंडिया को गुरुमंत्र, प्रेमा रावत को बताया 'सरप्राइज पैकेज'