Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

SL vs IND: श्रीलंका ने 27 साल बाद दोहराया इतिहास, भारत को निर्णायक मैच में 110 रन से पटखनी देकर जीती सीरीज

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीती। आखिरी वनडे मैच में मेजबान देश ने भारत को 110 रन से हराया। श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पहला वनडे मैच टाई हो गया था।

By Umesh Kumar Wed, 07 Aug 2024 08:22 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती। आखिरी वनडे मैच में भारत को 110 रन से हराकर 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले वनडे मैच टाई रहा था। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी बार 1997 में वनडे सीरीज जीती थी। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। भारत को सीरीज बराबर करने के लिए 249 रन बनाने थे।  

श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने 96 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 59 रन का योगदान दिया। निसांका ने 45 रन बनाए। भारत की तरफ से रियान पराग ने तीन विकेट लिए।

श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गई। भारत के मात्र चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन, कोहली 20 रन, रियान पराग 15 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन बनाए। डुनिथ वेल्लालागे ने पांच विकेट चटकाए।

7 Aug 20248:22:49 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप

 श्रीलंका ने वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप कर दिया है। आखिरी वनडे में श्रीलंका ने भारत को 110 रन से हराया। 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 138 रन पर सिमट गई।

7 Aug 20248:18:44 PM
SL vs IND Live Score: भारत ने गंवाया नौवां विकेट

 भारत ने अपना नौवां विकेट गंवा दिया है। वॉशिंगटन सुंदर 30 रन बनाकर आउट हुए। सिराज और कुलदीप क्रीज पर मौजूद। भारत का स्कोर 138 रन है।

7 Aug 20248:09:57 PM
SL vs IND Live Score: वॉशिंगटन का 'सुंदर' प्रदर्शन

 वॉशिंगटन सुंदर कुछ आकर्षक शॉट खेल रहे हैं। 17 गेंद पर 30 रन पर पहुंच गए हैं। कुलदीप भी विकेट टेके हुए हैं। 

24 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 135/8, सुंदर 30 रन और कुलदीप 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।  

7 Aug 20247:52:08 PM
SL vs IND Live Score: हार की कगार पर खड़ी भारतीय टीम

 भारत ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। रिया पराग और शिवम दुबे भी स्पिन नहीं खेल पाए और अपना विकेट गंवा दिया। क्रीज पर कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। 

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 107/8

7 Aug 20247:25:48 PM
SL vs IND Live Score: श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन

 वेल्लालागे ने श्रेयस अय्यर को अपनी स्पिन के जाल में फंसा लिया। श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर आउट हुए। वेल्लालागे को चौथी सफलता मिली। 

7 Aug 20247:22:39 PM
SL vs IND Live Score: वेल्लालागे को मिली तीसरी सफलता

 श्रीलंकाई स्पिनर वेल्लालागे को तीसरी सफलता मिल गई है। वेल्लालागे ने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। 

7 Aug 20247:15:02 PM
SL vs IND Live Score: भारत ने गंवाया चौथा विकेट

 भारत ने विराट कोहली का भी विकेट गंवा दिया है। डुनिथ वेल्लालागे ने विराट को LBW किया। कोहली ने 20 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 72/4

7 Aug 20247:12:43 PM
SL vs IND Live Score: भारत ने गंवाया तीसरा विकेट

 तीसरे वनडे मैच में भारत मुश्किल हलात में है। भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। पंत 6 रन बनाकर आउट हुए।

7 Aug 20247:03:37 PM
SL vs IND Live Score: भारत ने गंवाया दो विकेट

 भारत ने बहुत जल्द ही दो विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।  गिल ने 6 रन बनाए और रोहित ने 35 रन की पारी खेली। क्रीज पर विराट कोहली और ऋषभ पंत मौजूद हैं। 

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 63/2

7 Aug 20246:04:29 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने दिया 249 रन का टारगेट

 श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। भारत को जीतने के लिए 249 रन बनाने हैं। 

7 Aug 20246:01:42 PM
SL vs IND: मेंडिस आउट

 श्रीलंका का सातवां विकेट गिर गया है। कुसल मेंडिस आउट हो गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। 

7 Aug 20245:32:59 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने गंवाए छह विकेट

 श्रीलंका ने 6 विकेट गंवा दिये हैं। मेंडिस अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। कुसल मेंडिस उनका साथ दे रहे हैं। 

7 Aug 20245:05:20 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने गंवाए चार विकेट

 श्रीलंका ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए हैं। रियान पराग ने दो विकेट लिए और सिराज ने भी एक बल्लेबाज को आउट किया। क्रीज पर जनिथ और मेंडिस मौजूद हैं। 

40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 188/4

7 Aug 20244:42:38 PM
SL vs IND Live Score: 96 रन बनाकर आउट हुए फर्नांडो

 अविष्का फर्नांडो 96 रन बनाकर रियान पराग का शिकार बने। वनडे में डेब्यू करते हुए रियान पराग को उनकी पहली सफलता हालिस हुई। श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। 

36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 173/2

7 Aug 20244:39:03 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका का स्कोर 150 के पार

 श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 150 का स्कोर पार कर लिया है। अविष्का फर्नांडो अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। कुसल मेंडिस उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। 

35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 165/1, फर्नांडो 92, मेंडिस 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7 Aug 20243:48:26 PM
IND vs SL Live: श्रीलंका का गिरा पहला विकेट

89 रन के स्कोर पर श्रीलंकाई टीम का पहला विकेट गिरा। पथुम निसंका अक्षर पटेल के जाल में फंसे। उन्हें ऋषभ पंत ने कैच आउट किया। इस दौरान उन्होंने 45 रन बनाए।

7 Aug 20243:37:33 PM
IND vs SL 3rd ODI Live: श्रीलंका का स्कोर 80 रन के पार पहुंचा

तीसरे वनडे मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। 18 ओवर के खेल तक पथुम निसंका और अविष्का की जोड़ी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 85 रन रहा।

7 Aug 20243:12:38 PM
SL vs IND Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। श्रीलंका का स्‍कोर बिना कोई विकेट खोए 41 रन है। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर मौजूद हैं।

7 Aug 20242:25:27 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

 पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।

7 Aug 20242:25:10 PM
SL vs IND Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

7 Aug 20242:24:55 PM
SL vs IND Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

 श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। केएल राहुल और अर्शदीप सिंह की जगह ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका मिला है।

7 Aug 20241:19:52 PM
SL vs IND Live Score: टॉस निभाएगा अहम रोल

 पहले और दूसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और दोनों ही बार स्कोर का बचाव किया है। आखिरी वनडे में भी टॉस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुश्किल पिच पर भारत को गेंदबाजी और बल्लेबाजी से उम्दा प्रदर्शन करना होगा। 

7 Aug 20241:17:56 PM
SL vs IND Live Score: गिल- कोहली को दिखाना होगा दम

 शुभमन गिल और विराट कोहली को उम्दा प्रदर्शन करना होगा। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक बढ़ी पारी नहीं खेली है। हालांकि, दोनों के पास मैच का रुख बदलने की क्षमता है।

7 Aug 20241:16:39 PM
SL vs IND Live Score: आखिरी वनडे में होगी कांटे की टक्कर

 श्रीलंका ने दूसरा वनडे मैच जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी वनडे मैच में भारत वापसी करना चाहेगा। कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में हैं। उन्हें टीम के अन्य खिलाड़ियों का भी साथ चाहिए होगा। वहीं, श्रीलंका अभी तक अच्छा करती आई है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us