SL A vs PAK A Final Live Score: एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, अब तक एक भी मैच नहीं हारी दोनों टीमें
Sri Lanka A vs Pakistan A Final Live Updates: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला जाना है। दोहा में दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी।

पाकिस्तान-ए वर्सेस श्रीलंका-ए लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sri Lanka A vs Pakistan A Final Live Updates: पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला दोहा में खेला जाना है। श्रीलंका ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब पाकिस्तान ने अब तक तीन बार अपने नाम किया है। पाकिस्तानी टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। अगर श्रीलंका की बात करें, तो उन्होंने 2017 और 2018 में यानी दो बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
SL A vs PAK A Final Live Score: पाकिस्तान ए ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए को हराया
पाकिस्तान ए की टीम ने बांग्लादेश ए के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया है। पाकिस्तान की गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में शानदार रही है।
SL A vs PAK A Final Live Score: श्रीलंका ए ने भारत ए को हराकर फाइनल में बनाई जगह
श्रीलंका ए की टीम ने भारत ए को आठ विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में जगह बनाई है। भारत ए के खिलाफ श्रीलंका के बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले (116 रन) और सिनेथ जयवर्धने (105 रन) ने शतकीय पारी खेली थी। पाकिस्तान ए के खिलाफ फाइनल मैच में भी उन पर नजरें होगी।
SL A vs PAK A Final Live Score: श्रीलंका-ए का स्क्वाड
लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, रविन्दु फर्नांडो, लाहिरू समरकून, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, चामिका हीनातिगाला, दुलाज समुदिता, शरुजन शनमुगनाथन।
SL A vs PAK A Final Live Score: पाकिस्तान-ए का स्क्वाड
शमील हुसैन, माज सदाकत, शाहजैब खान, हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मुकीम, अली रजा, साद मसूद, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, दानिश अजीज।
SL A vs PAK A Final Live Score: लाइव ब्लॉग
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 फाइनल में पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाएगा।
