Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

SA vs NZ Highlights: फाइनल में भारत से भिड़ेगा न्यूजीलैंड, मिलर का शतक भी अफ्रीका के न आया काम

SA vs NZ Live: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 9 मार्च को न्यूजीलैंड, भारत से भिड़ेगा।

By Rajat Gupta Wed, 05 Mar 2025 10:25 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्‍यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरा सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 362 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 9 विकेट पर 312 रन ही बना सकी। डेविड मिलर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। 

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा टोटल है। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शतक लगाया। रचिन ने 108 और विलियमसन ने 102 रन बनाए। डेरेल मिचेल और ग्‍लेन फिलिप्‍स अर्धशतक से चूक गए। दोनों ने 49-49 रन की पारी खेली। लुंगी एनगिडी के खाते में 3 विकेट आए।

दोनों टीमें

न्‍यूजीलैंड - विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्‍लेन फिलिप्‍स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्‍तान), मैट हेनरी, काइल जेमिसन और विल ओ रुड़की।

दक्षिण अफ्रीका - रेयान रिकल्‍टन, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्‍डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

5 Mar 202510:25:27 PM
SA vs NZ Live Score: मिलर ने 18 गेंद पर बनाए 48 रन

 डेविड मिलर ने आखिरी की 18 गेंद पर कुल 48 रन बटोरे और 100 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, यह शतक बहुत देर से आया। तब तक न्यूजीलैंड मैच में बहुत आगे निकल चुका था। अब 9 मार्च को फाइनल में भारत से सामना होगा।

5 Mar 202510:08:33 PM
SA vs NZ Live Score: मिलर का पचासा

 डेविड मिलर की फिफ्टी पूरी हो गई है। चौका लगाकर मिलर ने यह उपलब्धि हासिल की। 47 ओवर समाप्त हो गए हैं। वह अकेले लड़ रहे हैं। हालांकि, उनकी यह कोशिश टीम के किसी काम नहीं आएगी।

5 Mar 202510:02:44 PM
SA vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा नौवां विकेट

 अफ्रीका ने नौवां विकेट गंवा दिया है। कगिसो रबाडा के रूप में 9वां विकेट गिरा। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड जीत से एक कदम दूर है। 

5 Mar 20259:59:17 PM
SA vs NZ Live Score: हार की कगार पर साउथ अफ्रीका

 साउथ अफ्रीका हार की कगार पर पहुंच गई है। 30 गेंद पर 110 रन चाहिए। डेविड मिलर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा 16 रन बना चुके हैं। 45 ओवर का खेल हो गया है। 

45 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 253/8

5 Mar 20259:34:52 PM
SA vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा सातवां विकेट

 साउथ अफ्रीका ने सातवां विकेट गंवा दिया है। मार्को यान्सन एलबीडब्ल्यू आउट हुए। डेविड मिलर दूसरे छोर पर खड़े हैं और बड़े हिट लगा रहे हैं। न्यूजीलैंड जीत के करीब पहुंच गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होता दिख रहा है। 

5 Mar 20259:17:47 PM
SA vs NZ Live Score: अफ्रीका की आधी से ज्यादा टीम लौटी पवेलियन

 साउथ अफ्रीका की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट चुकी है। टीम का स्कोर 200 हो गया है, लेकिन जीत बहुत दूर है। टीम ने छह विकेट गंवा दिया है। जीत के लिए 163 रन चाहिए जबकि 84 गेंद बची है। 

36 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 200/6

5 Mar 20258:51:35 PM
SA vs NZ Live Score: सेंटनर को मिली तीसरी सफलता

 सेंटनर ने हेनरिक क्सालेसन को आउट कर साउथ अफ्रीका की उम्मीदों को झटका दिया है। मैट हेनरी ने एक शानदार कैच लपका। सेंटनर को तीसरी सफलता मिली है। डेविड मिलर क्रीज पर आएंं हैं।

5 Mar 20258:39:45 PM
SA vs NZ Live Score: सेंटनर ने लिए दो विकेट

 बावूमा और रासी के बीच की साझेदारी टूट गई है। दोनों के बीच 105 गेंद पर 105 रन की साझेदारी हुई। सेंटनर ने बावूमा को विलियमसन के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रासी वैन डर डूसेन को आउट कर अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है। क्रीज पर मार्करम और हेनरिक क्लासेन मैदान पर मौजूद हैं। 

27 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 162/3

5 Mar 20258:14:10 PM
SA vs NZ Live Score: बावूमा का अर्धशतक

 साउथ अफ्रीका के कप्तान बावूमा ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। 64 गेंद पर बावूमा ने अपना 7वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। 

5 Mar 20258:00:58 PM
SA vs NZ Live Score Update: वापसी की राह पर साउथ अफ्रीका

 एक विकेट जल्द गिरने के बाद साउथ अफ्रीका ने वापसी की रहा पकड़ ली है। कप्तान टेंबा बावूमा और रासी वैन डर डूसेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। बावूमा अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। 

17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 94/1

5 Mar 20257:24:11 PM
SA vs NZ Live Score Update: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

 रियान रिकल्टन के रूप में साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। रिकल्टन 17 रन बनाकर आउट हुए। रासी वैन डुर डुसेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

5 Mar 20257:03:06 PM
SA vs NZ Live Score Update: साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज

 साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज हो गया है। बवूमा और रिकल्टन के बल्ले से शानदार शॉट निकल रहे हैं। पहले ओवर में दो चौके लगे तो तीसरे ओवर में एक चौका लगा। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की आक्रामक शुरुआत हुई है। तीन ओवर का खेल हो चुका है और अफ्रीका ने 14 रन बना लिए हैं। 

5 Mar 20256:21:43 PM
SA vs NZ Live: न्‍यूजीलैंड ने बनाए 362 रन

 टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी नूयजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा टोटल है। ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका को फाइनल में जगह बनानी है तो 363 रन बनाने होंगे।

5 Mar 20256:18:10 PM
SA vs NZ Live: आखिरी ओवर में गिरा विकेट

 आखिरी ओवर में न्‍यूजीलैंड को छठा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए।

5 Mar 20256:02:53 PM
SA vs NZ Live: फिफ्टी से चूके मिचेल

 डेरिल मिचेल अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 37 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 1 छक्‍का लगाया। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 300 के पार पहुंच गया है।

5 Mar 20255:39:27 PM
SA vs NZ Live: लाथम भी लौटे पवेलियन

 अच्‍छी शुरुआत के बाद न्‍यूजीलैंड ने 3 विकेट जल्‍दी गंवा दिए हैं। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के बाद टॉम लाथम भी पवेलियन लौट गए हैं। कगिसो रबाडा ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। लाथम ने 5 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।

5 Mar 20255:05:46 PM
SA vs NZ Live: रचिन रवींद्र हुए आउट

 रचिन रवींद्र शतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। उन्‍होंने 101 गेंदों का सामना किया और 108 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 13 चौके और 1 छक्‍का लगाया। कगिसो रबाडा ने उनका विकेट चटकाया। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के बीच 164 रन की पार्टनरशिप हुई।

5 Mar 20254:52:03 PM
SA vs NZ Live: रचिन रवींद्र ने ठोका शतक

 रचिन रवीद्र ने 93 गेंदों पर शतक लगा दिया है। वह अब तक 13 चौकों के साथ ही 1 छक्‍का भी लगा चुके हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में यह उनका 5वां शतक है। 32 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 201 रन है। केन विलियमसन भी 72 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 Mar 20254:46:42 PM
SA vs NZ Live: विकेट के लिए तरसी साउथ अफ्रीका

 30 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। साउथ अफ्रीका टीम विकेट के लिए तरस रही है। न्‍यूजीलैंड का एकमात्र विकेट 8वें ओवर में गिरा था। 30 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 181 रन है। केन विलियमसन 62 रन और रचिन रवींद्र 95 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 Mar 20254:23:57 PM
SA vs NZ Live: 25 ओवर का खेल समाप्‍त

 25 ओवर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। नयूजीलैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 143 रन है। रचिन रवींद्र 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं केन विलियमसन अब तक 39 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच 97 रन की पार्टन‍रशिप हो चुकी है।

5 Mar 20254:00:01 PM
SA vs NZ Live: न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 100 के पार

 18 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 100 के पार पहुंच गया है। रचिन रवींद्र ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 51 गेंदों पर 59 रन बना चुके हैं। इसके अलावा केन विलियमसन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 Mar 20253:49:39 PM
SA vs NZ Live: रचिन और केन क्रीज पर डटे

 15 ओवर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के बीच 40 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। रचिन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं केन 23 रन बनाकर डटे हुए हैं।

5 Mar 20253:30:19 PM
SA vs NZ Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेला समाप्‍त हो गया है। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। केन विलियमसन 5 रन और रचिन रवींद्र 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

5 Mar 20253:13:19 PM
SA vs NZ Live Score Update: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

 न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। विल यांग 23 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 48 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने इस साझेदारी को तोड़ा। 

8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 48/1

5 Mar 20252:53:17 PM
SA vs NZ Live Score: यंग-रवींद्र ने की मजबूत साझेदारी

 विल यंग और रचिन रवींद्र ने न्‍यूजीलैंड को मजबूत शुरूआत दिलाई है। यानसेन और एनगिडी विकेट की तलाश में जुटे हुए हैं।

4 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 21/0। रचिन रवींद्र 10* और विल यंग 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 Mar 20252:42:39 PM
SA vs NZ Live Score: एनगिडी की शानदार शुरूआत

 लुंगी एनगिडी पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली तीन गेंदें डॉट खेलने के बाद विल यंग ने पहली स्लिप के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 4 रन बने।

2 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 6/0। विल यंग 5* और रचिन रवींद्र 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 Mar 20252:37:09 PM
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका की शानदार शुरुआत

न्‍यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। विल यंग और रचिन रवींद्र पारी की शुरुआत करने आए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पहले ओवर की जिम्‍मेदारी मार्को यानसेन ने संभाली। विल यंग ने पहली गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर अपना खाता खोला। इसके बाद रवींद्र ने चार गेंदें डॉट खेली। यानसेन पांचवीं गेंद पर लाइन भटके और लेग साइड में वाइड डाली। इस ओवर में 2 रन बने।

1 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 2/0। विल यंग 1* और रचिन रवींद्र 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 Mar 20252:12:26 PM
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

रेयान रिकल्‍टन, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्‍डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी। 

5 Mar 20252:11:00 PM
SA vs NZ Live Score: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्‍लेन फिलिप्‍स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्‍तान), मैट हेनरी, काइल जेमिसन और विल ओ रुड़की।

5 Mar 20252:06:44 PM
SA vs NZ Live Score: न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि उन्‍होंने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव किया है। कप्‍तान टेंबा बावुमा की वापसी हुई है।  

5 Mar 20252:05:01 PM
SA vs NZ Live Score: न्‍यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। 

5 Mar 20251:52:47 PM
SA vs NZ Live Score : कैसा है लाहौर का मौसम?

 दक्षिण अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के लिए अच्‍छी खबर है कि लाहौर में अच्‍छी धूप खिली हुई है और ऐसे में उन्‍हें पूरे मैच का एक्‍शन देखने को मिल सकेगा। लाहौर में इस समय बेहद गर्मी भी है तो खिलाड़‍ियों को अपना ध्‍यान रखने की सख्‍त जरूरत है।

5 Mar 20251:30:44 PM
SA vs NZ Live Score: चैंपियंस ट्रॉफी में कब-कब भिड़े दक्षिण अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड

 चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका अब तक दो बार भिड़ चुके हैं। दोनों टीमें इसमें एक-एक की बराबरी पर हैं। न्‍यूजीलैंड ने 2006 एडिशन में दक्षिण अफ्रीका को 87 रन से पटखनी दी थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 2009 एडिशन में न्‍यूजीलैंड से हिसाब बराबर करके मैच 5 विकेट से जीता था।

5 Mar 20251:28:24 PM
SA vs NZ Live Score: ग्रुप स्‍टेज के रिजल्‍ट

 ग्रुप स्‍टेज की बात करें तो न्‍यूजीलैंड की टीम ग्रुप-ए में दूसरे स्‍थान पर रही थी। मिचेल सैंटनर वाली न्‍यूजीलैंड ने 3 में से दो मैच जीते थे जबकि भारत के खिलाफ आखिरी लीग चरण मैच में उसे शिकस्‍त मिली थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप-बी में शीर्ष स्‍थान पर थी। प्रोटियाज टीम ने दो मुकाबले जीते जबकि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

5 Mar 20251:26:31 PM
SA vs NZ Live Score : हेड टू हेड

 दक्षिण अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 73 वनडे मैच खेले गए हैं। प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी है, जिसने 42 मैच जीते जबकि कीवी टीम 26 मुकाबले जीतने में सफल रही। 5 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है। चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

5 Mar 202511:47:43 AM
SA Vs NZ Live Score: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच अहम मैच आज

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगी। फाइनल मैच 9 मार्च 2025 को खेला जाना है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us