SA vs NED Highlights: नीदरलैंड्स ने किया वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराया
South Africa vs Netherlands Match Highlights: नीदरलैंड्स की टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर कर दिया है। रोमांच से भरपूर मुकाबले में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हार का स्वाद चखाया।

South Africa vs Netherlands Match Highlights: नीदरलैंड्स की टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर कर दिया है। रोमांच से भरपूर मुकाबले में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हार का स्वाद चखाया। साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन के लक्ष्य के जवाब में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। डेविड मिलर को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नीदरलैंड्स के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।
इससे पहले नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रन लगाए। टीम की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 78 रन की दमदार पारी खेली।
नीदरलैंड्स की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 का एक और बड़ा उलटफेर कर डाला है। नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन के लक्ष्य के जवाब में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
साउथ अफ्रीका ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। कगिसो रबाडा पवेलियन लौट चुके हैं और नीदरलैंड्स की टीम एक और उलटफेर करने की दहलीज पर है।
गेराल्ड कोएत्जी की पारी का भी अंत हो गया है। साउथ अफ्रीका अब बेहद तेजी से हार की तरफ बढ़ रही है। वहीं, नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे बड़े उलटफेर करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा अपसेट आज की रात को देखने को मिल सकता है। साउथ अफ्रीका की आखिरी उम्मीद नजर आ रहे हैं डेविड मिलर को वैन बीक ने पवेलियन की राह दिखा दी है। मिलर 43 रन बनाकर आउट हुए हैं और अब नीदरलैंड्स को जीत की खुशबू आने लगी है।
30 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 141 रन लगा दिए हैं। डेविड मिलर 39 रन बनाकर नीदरलैंड्स और जीत के बीच सीना ताने खड़े हैं, तो उनका साथ गेराल्ड कोएत्जी 20 रन बनाकर निभा रहे हैं।
वैन मीकेरेन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मार्को जेनसन को पवेलियन की राह दिखा दी है। जेनसन 9 रन बनाकर चलते बने हैं। साउथ अफ्रीका अब हार की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
24 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 107 रन लग गए हैं। डेविड मिलर 27 और मार्को जेनसन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नीदरलैंड्स के हाथ पांचवीं सफलता लगी है। हेनरिक क्लासेन को 28 रन के स्कोर पर वैन बीक ने चलता कर दिया है। नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप 2023 का एक और उलटफेर करने की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
16 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 73 रन लगा दिए हैं। डेविड मिलर 14 और हेनरिक क्लासेन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रेसी वेन डर डुसेन को वैन डेर मेरवै ने चलता कर दिया है। डुसेन सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने हैं। साउथ अफ्रीका ने अपना चौथा विकेट 44 के स्कोर पर गंवा दिया है।
वैन मैकेरेन ने एडम मार्करम को महज एक रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट 42 के स्कोर पर गंवा दिया है।
टेंबा बावुमा क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट 39 के स्कोर पर गंवा दिया है। बावुमा 16 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं।
एकेरमैन ने नीदरलैंड्स की टीम को बड़ी सफलता दिला दी है। क्विंटन डिकॉक 22 गेंदों का सामना करने के बाद 20 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं।
6 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन लगा दिए हैं। क्विंटन डिकॉक 15 और टेंबा बावुमा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर बिना विकेट गंवाए 14 रन लगा दिए हैं। टेंबा बावुमा 6 और क्विंटन डिकॉक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका की पारी का आगाज करने टेंबा बावुमा और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। 43 ओवर के इस मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 246 रन का लक्ष्य है।
नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 246 रन का लक्ष्य दिया है। पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड्स की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन आखिरी ओवर्स में कप्तान एडवर्ड्स की तूफानी फिफ्टी के साथ ही नीदरलैंड्स ने मैच में वापसी की और 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 246 रन का टारगेट दिया है।
नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने दमदार अर्धशतक जड़ दिया है। 52 गेंदों का सामना करते हुए एडवर्ड्स ने अर्धशतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर का 14वां अर्धशतक रहा है। नीदरलैंड्स का स्कोर 39 ओवर के बाद 192/7 है।
नीदरलैंड्स की आधी टीम लौट चुकी है। 82 रन पर नीदरलैंड्स को पांचवां झटका लगा। लुंगी एनगिडी ने साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट को 19 रन पर पवेलियन की राह दिखाई।
50 रन के स्कोर तक नीदरलैंड्स टीम अपने 4 विकेट गंवा चुकी है। 16वें ओवर की पहली गेंद पर गेराल्ड कोएत्जे ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड किया। इस दौरान वह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बास डी लीडे LBW आउट हुए। नीदरलैंड्स को तीसरा झटका लगा। कगिसो कबाडा ने साउथ अफ्रीका को सफलता दिलाई।
रबाडा के बाद मार्को यानसन ने मैक्स ओडॉड को पवेलियन भेजा। 24 रन के स्कोर पर नीदरलैंड्स का दूसरा विकेट गिरा।
नीदरलैंड को पहला झटका 22 रन के स्कोर पर लगा। साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने आते ही शानदार शुरुआत की और पहली गेंद पर विकेट झटका। विक्रमजीत को रबाडा ने क्लासन के हाथों कैच आउट कराया।
साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला बारिश के बाद शुरू हो चुका है। नीदरलैंड्स की बैटिंग शुरू हो चुकी है।
धर्मशाला में बारिश रुक चुकी है। मैदान गीला होने के कारण खेल शुरू होने में थोड़ी देर होगी। 4 बजे से साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स का मैच शुरू होगा। ओवर्स में कटौती हुई है। मैच अब 43-43 ओवर का खेला जाएगा।
धर्मशाला में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच मैच से पहले बारिश ने दस्तक दी और कुछ समय की देरी के बाद टॉस हुआ। टॉस के बाद बारिश फिर से शुरू हुई। फिलहाल बारिश धीमी हुई है और आसमान भी साफ नजर आ रहा है।
एक बार फिर धर्मशाला में बारिश शुरू हो गई है। मैदान पर कवर्स लौट गए हैं और मैच में ओवर्स की कटौती होना तय माना जा रहा है।
एक बार फिर धर्मशाला में बारिश शुरू हो गई है। मैदान पर कवर्स लौट गए हैं और मैच में ओवर्स की कटौती होना तय माना जा रहा है।
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा निदामनुरू, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), सीब्रांड एंगेलब्रेच्ट, रोएलफ वान डर मर्व, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकीरेन।
क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जे और लुंगी एलगिडी।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 के 15वेंं मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स दोनों ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। प्रोटियाज टीम ने तबरेज शम्सी की जगह गेराल्ड कोएत्जे को जगह दी है। वहीं नीदरलैंड्स ने लोगान वान बीक को रेयान क्लीन की जगह शामिल किया है।
दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच मैच का टॉस कुछ देर में होगा। पिच से कवर्स हटा दिए गए हैं। खिलाड़ियों ने वॉर्म-अप करना शुरू कर दिया है। पुख्ता जानकारी मिली है कि 2 बजकर 32 मिनट पर टॉस होगा और 3 बजे से लाइव एक्शन शुरू होगा। ओवर्स में कटौती नहीं की गई है।
दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच मैच का मजा बारिश किरकिरा कर रही है। दो बजे टॉस होना था, लेकिन एक बार फिर बारिश के कारण टॉस का इंतजार बढ़ गया है। कवर्स पिच पर ढक दिए गए हैं। देखना होगा कि कितना इंतजार करना पड़ेगा। इस मैच के लाइव अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ यहां बने रहिये।
दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच वर्ल्ड कप 2023 के 15वें मैच पर बड़ी अपडेट मिली है। 15 मिनट बाद यानी दोपहर 2 बजे मैच का टॉस होगा। इसके अलावा 2:30 बजे से मैच का लाइव एक्शन शुरू होगा। पता हो कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मैच बारिश के कारण शुरू नहीं हुआ और टॉस में भी देरी हुई है। इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी
नीदरलैंड्स ने कभी भी दक्षिण अफ्रीका को वनडे मैच में मात नहीं दी है। स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व वाली नीदरलैंड्स की टीम आज बड़ा उलटफेर करना चाहेगी।
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। प्रोटियाज टीम को अपने ओपनर क्विंटन डी कॉक से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। क्विंटन डी कॉक ने दो मैचों में दो शतक जमाए हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ वो शतक की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेंगे।
