Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SMAT: रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्‍य रहाणे ने जड़े तूफानी अर्धशतक, मुंबई-महाराष्‍ट्र ने दर्ज की धांसू जीत

    By AgencyEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 09:16 AM (IST)

    सैदय मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़‍ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। अजिंक्‍य रहाणे और रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी अर्धशतक जड़कर मुंबई व महाराष्‍ट्र को आसान जीत दिलाई। केदार जाधव ने भी तेजतर्रार पारी खेली। मौजूदा चैंपियन मुंबई ने हरियाणा को आठ विकेट से मात देकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। महाराष्‍ट्र ने आसानी से बंगाल को रौंदा।

    Hero Image
    अजिंक्‍य रहाणे और रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक जमाए

    जयपुर, एजेंसी। अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्‍य रहाणे ने 32 गेंद पर अर्धशतक जमाया, जिससे मौजूदा चैंपियन मुंबई ने सोमवार को यहां हरियाणा को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा ने मुंबई के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था। अजिंक्‍य रहाणे की 43 गेंद पर खेली गई नाबाद 76 रन की परी की मदद से मुंबई ने 13 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रहाणे ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

    यह भी पढ़ें: पुणे में Rohit Sharma रचेंगे इतिहास! 'मिस्टर 360 डिग्री' का World रिकॉर्ड हो सकता है ध्वस्त 

    वहीं, मोहाली में खेले गए एक अन्य मैच में रुतुराज गायकवाड की 40 गेंद पर खेली गई 82 रन की पारी की मदद से महाराष्ट्र ने बंगाल को आठ विकेट से हराया। गायकवाड़ ने केवल 22 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए।

    इसके अलावा कप्तान केदार जाधव ने 26 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए जिससे महाराष्ट्र ने 159 रन का लक्ष्य पांच ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 158 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें: ओलंपिक खेलों में सिर्फ एक बार खेला गया क्रिकेट का मैच, जानिए तब कौन बना था चैंपियन?