RR vs LSG Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया अपने अभियान का आगाज, राहुल-पूरन की पारी गई बेकार
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स की जीत के रियल हीरो संजू सैमसन रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajasthan Royals vs Lucknow Supergiants Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में खेला गया।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। संजू सैमसन की नाबाद 82 रन की पारी के दम पर राजस्थान ने लखनऊ को 194 रन का टारगेट दिया।
पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स को नवीन उल हक ने शुरुआती झटका दिया, जब उन्होंने जोस बटलर (11) को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। यशस्वी जायसवाल (24) ने कुछ आकर्षक स्ट्रोक्स खेले, लेकिन मोहसिन खान की गेंद पर वो मिड ऑन पर कृणाल पांड्या को कैच थमाकर डगआउट लौट गए।
सैमसन का पहला अर्धशतक
यहां से कप्तान संजू सैमसन और रियान पराग (43) ने रॉयल्स की पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। संजू सैमसन ने इस बीच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक ठोका। उन्होंने 33 गेंदों में पचासा पूरा किया।
नवीन उल हक ने पराग को स्थानापन्न खिलाड़ी दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराकर अर्धशतक पूरा करने से रोका। पराग ने 29 गेंदों में 1 चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। फिर रवि बिश्नोई ने शिमरोन हेटमायर (5) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्स को चौथा झटका दिया। यहां से सैमसन-ध्रूव जुरैल (20*) ने 43 रन की साझेदारी करके रॉयल्स को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से नवीन उल हक ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मोहसिन खान और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।
केएल-पूरन के अर्धशतकीय पारी गई बेकार
194 रन का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 11 रन के स्कोर पर लखनऊ टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डिकॉक (4) और देवदत्त पडिक्कल (0) रन पर आउट हुए। नांद्रे बर्गर ने इसके बाद आयुष बदोनी को बटलर के हाथों कैच आउट कराया। वह भी महज 1 रन बना सके। इसके बाद केएल राहुल ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। हालांकि दीपक हुड्डा भी 26 रन बनाकर चहर का शिकार बने।
इसके बाद केएल राहुल ने तूफानी अर्धशतक जमाया। राहुल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 64 रन बनाए।
आखिरी छह गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए 27 रन की दरकार थी, लेकिन इस ओवर में टीम 6 रन ही बना सकी। तब क्रीज पर निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या थे।
RR vs LSG : राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रूव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपरजायंट्स- क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन उल हक और यश ठाकुर।
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 से हराकर जीत के साथ आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत की। राजस्थान द्वारा मिले 194 रन का पीछा करते हुए लखनऊ टीम 173 रन ही बना सकी।
लखनऊ की टीम की तरफ से शुरुआती विकेट गिरने के बाद कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ने टीम को पारी को संभाला। केएल राहुल ने 44 गेंदों में 58 रन बनाए, जबकि निकोलस ने नाबाद 64 रन बनाए। उनकी पारी टीम के किसी काम नहीं आई। संजू सैमसन राजस्थान की जीत के रियल हीरो रहे, जिनके बल्ले से 82 रन निकले।
लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 6 गेंदों पर 27 की दरकार है। आखिरी ओवर में लखनऊ टीम को कुछ चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
पारी के 18वें ओवर में आर अश्विन ने मार्नस स्टोयनिस को अपना शिकार बनाया। उन्हें ध्रुव जुरेल के द्वारा कैच आउट कराया। इस दौरान मार्नस 3 रन ही बना सके। 18 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 गेंदों पर 38 की जरूरत है।
145 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवां झटका लगा। संदीप शर्मा ने कप्तान केएल राहुल को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। केएल 44 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए।
17 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 152/5 रहा।
7 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ दिया। उनका साथ निकोलस पूरन दे रहे हैं। केएल राहुल ने आईपीएल करियर का 34वां अर्धशतक लगाया।
12 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन पहुंच गया। केएल राहुल और निकोलस पूरन की जोड़ी टीम की पारी को संभालने में जुटी है। केएल राहुल अर्धशतक के करीब हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स को 60 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने ध्रुव जुरेल के हाथों दीपक हुड्डा को कैच आउट कराया। इस दौरान दीपक 26 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 6 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन रहा। दीपक हुड्डा (18) और केएल राहुल (15) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 32 रन रहा। केएल राहुल (7) और दीपक हुड्डा (16) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ की खराब शुरुआत के बाद इन दोनों से उम्मीद है कि ये टीम की पारी को संभालेंगे।
देवदत्त पडिक्कल के बाद आयुष बदोनी पवेलियन लौट चुके है। नांद्रे बर्गर ने बदोनी को बोल्ड किया। वह एक ही रन बना सके। चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 22 रन हैं।
तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 11 रन है। लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही है।
लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। पारी के तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया। लखनऊ की तरफ से डेब्यू कर रहे देवदत्त पडिक्कल का दिन खराब रहा। वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।
लखनऊ सुपर जांयट्स को पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के रूप में झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने क्विंटन को बर्गर के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान डिकॉक 4 रन ही बना सके।
मोहसिन खान पारी का 20वां ओवर करने आए। जुरैल ने तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने लांग ऑफ के ऊपर से छक्का जमाया। आखिरी गेंद पर सैमसन ने डीप फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 14 रन बने।सैमसन ने 52 गेंदों में तीन चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए।
20 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 193/4। संजू सैमसन 82* और ध्रूव जुरैल 20* रन बनाकर नाबाद रहे। जल्द ही एलएसजी की पारी शुरू होगी।
नवीन उल हक पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली गेंद डॉट डालने के बाद दो लगातार वाइड गेंद डाली। इसके बाद नवीन ने अच्छी वापसी की और रॉयल्स के बैटर्स को बाउंड्री जमाने का कोई मौका नहीं दिया। आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने लांग ऑफ पर ध्रूव जुरैल का कैच छोड़ दिया। इस ओवर में 8 रन बने।
19 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 179/4। ध्रूव जुरैल 15* और संजू सैमसन 73* रन बनाकर खेल रहे हैं।
यश ठाकुर पारी का 18वां ओवर करने आए। यश ठाकुर का ओवर अच्छा जा रहा था, लेकिन आखिरी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़कर बाजी पलट दी। इस ओवर में 13 रन बने।
18 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 171/4। संजू सैमसन 72* और ध्रूव जुरैल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। सैमसन ने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर बिश्नोई ने शिमरोन हेटमायर को कप्तान केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर रॉयल्स को चौथा झटका दिया। हेटमायर ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए। ध्रूव जुरैल ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया।
17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 158/4। संजू सैमसन 62* और ध्रूव जुरैल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आयुष बदोनी पारी का 16वां ओवर करने आए। संजू सैमसन से राजस्थान रॉयल्स को बड़े स्कोर की उम्मीदें हैं। बदोनी के ओवर में 6 रन बने।
16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 149/3। संजू सैमसन 61* और शिमरोन हेटमायर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नवीन उल हक पारी का 15वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर प्वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर रियान पराग ने लांग ऑफ के ऊपर से शानदार सिक्स जमाया। अगली गेंद पर नवीन उल हक ने रियान पराग को डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर स्थानापन्न खिलाड़ी दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। रियान पराग ने 29 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इस ओवर में 15 रन बने और एक विकेट आया।
15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 143/3। संजू सैमसन 59* और शिमरोन हेटमायर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
यश ठाकुर अपने स्पेल का दूसरा जबकि पारी का 14वां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर सैमसन ने शानदार पुल जमाकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने।
14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 128/2। संजू सैमसन 58* और रियान पराग 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का तीसरा जबकि पारी का 13वां ओवर करने आए। सैमसन ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर मोहसिन खान ने रियान पराग का कैच टपकाया। चौथी गेंद पर सैमसन ने लांग ऑन की दिशा में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 33 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 9 रन बने।
13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 119/2। संजू सैमसन 51* और रियान पराग 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कृणाल पांड्या अपने स्पेल का आखिरी जबकि पारी का 12वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर लांग ऑफ के बाएं ओर शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली दो गेंदों में पराग और सैमसन ने सिंगल लिए। इस ओवर में 6 रन बने।
12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 110/2। संजू सैमसन 44* और रियान पराग 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पारी का 11वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। फिर चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंदों में दो सिंगल आए। इस ओवर में कुल 15 रन बने।
11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 104/2। संजू सैमसन 42* और रियान पराग 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कृणाल पांड्या पारी का 10वां ओवर करने आए। इस ओवरमे पांच सिंगल आए। सैमसन और पराग के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 89/2। संजू सैमसन 35* और रियान पराग 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
यश ठाकुर पारी का 9वां ओवर करने आए। रियान पराग ने दूसरी गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्का जमाया। फिर संजू सैमसन ने पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो छक्के जमाए। इस ओवर में 21 रन बने।
9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 84/2। संजू सैमसन 33* और रियान पराग 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
8वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 4 रन बनाए। संजू सैमसन और रियान दोनों मिलकर टीम के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं।
8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 63/2
राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट जल्द खो दिए हैं। कप्तान सैमसन और रियान पराग पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों पारी संभालने में जुटे हुए हैं।
7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 59/2 , संजू सैमसन-19 और रियान पराग- 4
कृणाल पांड्या पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। इस ओवर में 5 सिंगल आए। सैमसन ने अपने पास स्ट्राइक रखी।
6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 54/2। संजू सैमसन 16* और रियान पराग 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहसिन खान पारी का पांचवां ओवर करने आए। संजू सैमसन ने बैकवर्ड प्वाइंट के दाएं ओर से शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। फिर तीसरी गेंद पर संजू ने शानदार सिक्स जमाया। संजू ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर की दिशा में फ्लैट सिक्स जमाया। पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हाथ खोले और सिक्स जमाया। यशस्वी ने फाइन लेग के ऊपर से सिक्स जमाया। आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को मोहसिन ने कृणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। यशस्वी जायसवाल ने 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। इस ओवर में 17 रन बने और एक विकेट आया।
5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 49/2। संजू सैमसन 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नवीन उल हक अपने स्पेल का दूसरा जबकि पारी का चौथा ओवर करने आए। जायसवाल ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर यशस्वी ने मिड ऑफ में हल्के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। यशस्वी जायसवाल ने आखिरी गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।
4 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 32/1। यशस्वी जायसवाल 18* और संजू सैमसन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहसिन खान अपने स्पेल का दूसरा जबकि पारी का तीसरा ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो बाउंड्री जमाई। तीसरी गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड ऑफ की दिशा में ड्राइव लगाई जबकि अगली गेंद पर शानदार कट शॉट खेला। इस ओवर में 11 रन बने।
3 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 24/1। यशस्वी जायसवाल 11* और संजू सैमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नवीन उल हक पारी का दूसरा ओवर करने आए। जोस बटलर ने पहली गेंद पर डीप कवर की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। मैच की पहली बाउंड्री। जोस बटलर ने थर्ड मैन के बाहर हवाई शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर बटलर ने मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर नवीन उल हक ने बटलर को बनाया शिकार। कवर ड्राइव खेलने गए बटलर और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे विकेटकीपर राहुल के दस्तानों में जाकर समाईं। राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका। जोस बटलर ने 9 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए। इस ओवर में 10 रन बने और एक विकेट आया।
2 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 13/1। यशस्वी जायसवाल 1* और संजू सैमसन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहसिन खान पारी का पहला ओवर करने आए। यशस्वी जायसवाल ने ली स्ट्राइक। पहली गेंद पर बीट हुए जायसवाल। ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर बटलर ने डीप कवर की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।
1 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3/0। जोस बटलर 1* और यशस्वी जायसवाल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपक हूडा, मयंक यादव, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड और कृष्णप्पा गौतम।
नांद्रे बर्गर, रोवमैन पॉवेल, तनुष कोटियम, शुभव दुबे और कुलदीप सेन।
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन उल हक और यश ठाकुर।
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रूव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3 बजे होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। लखनऊ ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लखनऊ ने पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर अपना सफर खत्म किया था। लखनऊ ने आईपीएल 2023 में 14 मैच में से 8 मैचों में जीत हासिल की थी। वहीं, 5 मैच में लखनऊ को हार झेलनी पड़ी थी।
इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने पिछले आईपीएल सीजन के 14 मैचों में से 7 मैच जीते थे।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2024 में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। इस वक्त यशस्वी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से 712 रन निकले थे। अब जायसवाल से आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन की राजस्थान को आस है। आईपीएल में अबतक कुल 37 मैच में कुल 1172 रन बनाए हैंय़ उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज है।
जयुपर क सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाना है।
