RCB W vs DC W WPL 2026 Final Highlights: रिकॉर्ड रन चेज कर आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब, फाइनल में तोड़ा दिल्ली का सपना
विमंस प्रीमियर लीग 2026 का विजेता मिल गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला गुरुवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया।

आरसीबी ने जीती ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2026 का विजेता मिल गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला गुरुवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया।
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों पर 57 रन बनाए। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन की पारी खेली। लिजेल ली ने 37 और चिनेले हेनरी ने 35 रन बनाए।
204 रनों के टारगेट को आरसीबी ने 2 गेंद पहले ही चेज कर लिया। यह WPL इतिहास की सबसे बड़ी रच चेज है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधान ने 87 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए। आरसीबी ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले टीम ने 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।
RCB W vs DC W Live: आरसीबी ने दूसरे खिताब पर जमाया कब्जा
आरसीबी ने दूसरी बार विमंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही दिल्ली लगातार चौथी बार फाइनल में हार गई।
RCB W vs DC W Live: मंधाना की पारी का अंत
आरसीबी को सबसे बड़ा झटका लगा है। कप्तान स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में मंधाना ने 12 चौके और 3 छक्के लगाए।
RCB W vs DC W Live: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा
आरसीबी का तीसरा विकेट गिर गया है। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाईं। ऋचा ने 1 चौके की मदद से 6 गेंदों पर 6 रन बनाए।
RCB W vs DC W Live: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
आरसीबी का दूसरा विकेट गिर गया है। शतक की ओर बढ़ रहीं जॉर्जिया वोल कैच आउट हुईं। वोल ने 54 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए। अब ऋचा घोष मैदान पर आई हैं।
RCB W vs DC W Live: मंधाना की तूफानी फिफ्टी
जॉर्जिया वोल के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया दिया है। उन्होंने 23 गेंदों पर इस फिफ्टी को पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान वह 5 चौके और 3 छक्के लगा चुकी हैं।
RCB W vs DC W Live: वोल ने लगाया अर्धशतक
जॉर्जिया वोल ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। अपनी इस पारी में वह 9 चौके लगा चुकी हैं। स्मृति मंधाना भी उनका साथ दे रही हैं। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन है।
RCB W vs DC W Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर का खेल अब समाप्त हो गया है। आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल अर्धशतक की ओर बढ़ रही हैं। मंधाना 39 तो वोल 48 रन बना चुकी हैं। टीम को जीत के लिए अगले 10 ओवर में 104 रन चाहिए।
RCB W vs DC W Live: आरसीबी की वापसी
खराब शुरुआत के बाद आरसीबी की मैच में वापसी हो गई है। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल तूफानी बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों की नजर आरसीबी को दूसरा खिताब दिलाने पर है।
RCB W vs DC W Live: आरसीबी को लगा झटका
204 रन चेज करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चिनेले हेनरी ने ग्रेस हैरिस को बोल्ड किया। हैरिस ने 7 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। अब मंधाना का साथ देने के लिए जॉर्जिया वोल मैदान पर आई हैं।
RCB W vs DC W Live: आरसीबी की सलामी जोड़ी मैदान पर
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे, ऐसे में आरसीबी को जीत के लिए 204 रनों की दरकार है। आरसीबी की सलामी जोड़ी ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना मैदान पर उतर चुकी हैं। दोनों की नजर तूफानी शुरुआत पर है।
RCB W vs DC W Live: दिल्ली ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों पर 57 रन बनाए। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन की पारी खेली। लिजेल ली ने 37 और चिनेले हेनरी ने 35 रनों का योगदान दिया। 203 WPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। आरसीबी को अगर दूसरी बार खिताब अपने नाम करना है तो उन्होंने 20 ओवर में 204 रन बनाने हैं।
RCB W vs DC W Live: जेमिमा की पारी का अंत
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा अर्धशतक लगाने के बाद कैच आउट हुईं। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और 57 रन बनाए। अपनी इस पारी में कप्तान ने 8 चौके भी लगाए। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन है।
RCB W vs DC W Live: जेमिमा की तूफानी पारी
विमंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा ने अहम पारी खेली। वह 32 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुकी हैं। वह अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जा रही हैं। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन है।
RCB W vs DC W Live: लिजेल ली आउट
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लग चुका है। शेफाली के बाद अब दूसरी सलामी बल्लेबाज लिजेल ली आउट हो गई हैं। ली ने 30 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। अब कप्तान जेमिमा मैदान पर आई हैं।
RCB W vs DC W Live: दिल्ली को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिर गया है। पावरप्ले के आखिरी ओवर में शेफाली वर्मा कैच आउट हुईं। उन्होंने 13 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। 6 ओवर के बार दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन है। लिजेल ली का साथ देने के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट मैदान पर आई हैं।
RCB W vs DC W Live: दिल्ली की सधी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत सधी हुई रही है। 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 29 रन है। अब लिजेल ली और शेफाली को रन गति को बढ़ाना होगा।
RCB W vs DC W Live: दिल्ली की सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस हारकर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। लिजेल ली और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। आज दोनों की कोशिश दिल्ली की तूफानी शुरुआत दिलाने पर है।
RCB W vs DC W Live: तलविंदर ने जीता दिल
पंजाबी सिंगर तलविंदर ने विमंस प्रीमियर लीग के फाइनल से पहले शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। 'मैं अब क्यों होश में आता नहीं सुकून ये दिल क्यों पता नहीं' गाकर उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
RCB W vs DC W Live: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
RCB W vs DC W WPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
RCB W vs DC W WPL 2026 Final: मंधाना ने जीता टॉस
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीत है। उन्होंने पहले गेंदबाजी की करने का फैसला लिया है। टीम की नजर आज दूसरे खिताब पर है।
RCB W vs DC W WPL 2026 Final: दिल्ली को पहले खिताब की तलाश
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक विमंस प्रीमियर लीग में कोई खिताब नहीं जीता है। इससे पहले तक खेले गए तीनों सीजन में टीम रनरअप रही है। ऐसे में आज जेमिमा रोड्रिग्स के पास पहली बार खिताब अपने नाम करने का मौका है।
RCB W vs DC W Live: आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
RCB W vs DC W Live: दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
RCB W vs DC W WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना।
WPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस टीम
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रथ्योषा कुमार, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत।
RCB W vs DC W Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विमंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होगी। लीग के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
