Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

RCB vs DC Highlights: दिल्ली ने बेंगलुरु को घर में घुसकर हराया, डेविड मिलर ने पलटा मैच

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

By Praveen Kumar Mishra Sat, 18 Apr 2026 07:43 PM (GMT+05:30)
RCB vs DC Live Cricket Score

RCB vs DC Live Cricket Score

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs DC  Highlights IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को मुकाबला चिन्नास्वामी में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 175 रन बना।

176 रन के टारगेट को दिल्‍ली ने 1 गेंद पहले 4 विकेट खोकर चेज कर लिया और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। अंतिम ओवर में डेविड मिलर ने 2 छक्‍के और 1 चौका लगाकर दिल्‍ली की जीत पक्‍की कर दी। इससे पहले केएल राहुल और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने अर्धशतक लगाया था। 

18 Apr 20267:36:01 PM

RCB vs DC Live: दिल्‍ली की वापसी

दिल्‍ली पिछले 2 मैच हार गई थी। ऐसे में टीम ने वापसी की है। वहीं आरसीबी ने पिछले 2 मैच जीते थे, पर टीम जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। 

18 Apr 20267:32:04 PM

RCB vs DC Live: दिल्‍ली ने जीता मैच 

केएल राहुल और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स के अर्धशतक के बाद डेविड मिलर की 10 गेंदों प नाबाद 22 रन की पारी की बदौलत दिल्‍ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही दिल्‍ली जीत की पटरी पर लौट आई है। 

18 Apr 20267:19:01 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: ट्रिस्टन स्टब्स का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 41 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और सूझबूझ भरी पारी खेली। 

18 Apr 20266:59:49 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: 15 ओवर समाप्त

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली की बल्लेबाजी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। इस वक्त तक दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। राहुल के आउट होने के बाद डीसी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाल लिया है। स्टब्स 36 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अक्षर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18 Apr 20266:32:45 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: केएल राहुल आउट

बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। राहुल को क्रुणाल पांड्या ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। राहुल 34 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए।

18 Apr 20266:28:55 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: केएल राहुल का अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के लिए केएल राहुल संकटमोचक बनकर उभरे हैं। राहुल ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। दिल्ली ने 19 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे लेकिन राहुल ने समझदारी के साथ बैटिंग की और फिफ्टी जड़ दी।

18 Apr 20265:55:20 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: समीर रिजवी आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा है। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने तीनों विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने समीर रिजवी को 2 रनों के स्कोर पर चलता किया।

18 Apr 20265:51:19 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: करुण नायर आउट

दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को दोनों सफलता मिली है। भुवि ने करुण नायर को 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

18 Apr 20265:42:32 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: पथुम निसंका आउट

दिल्ली कैपिटल्स को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पथुम निसंका को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। निसंका 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद करुण नायर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

18 Apr 20265:37:28 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पथुम निसंका बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। डीसी को जीत के लिए 176 रनों की दरकार है।

18 Apr 20265:23:16 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: बेंगलुरु ने बनाए 175 रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। उनके लिए फिल सॉल्ट ने सबसे अधिक 63 रनों की पारी खेली। दिल्ली को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया है। 

18 Apr 20265:20:50 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: जितेश शर्मा आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8वां विकेट गंवा दिया है। लुंगी एनगिडी ने जितेश शर्मा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। वे 14 रन बनाकर आउट हुए।

18 Apr 20265:03:30 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: रोमारियो शेफर्ड आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना छठा विकेट गंवा दिया है। कुलदीप यादव ने रोमारियो शेफर्ड को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

18 Apr 20264:53:42 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: टिम डेविड आउट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टिम डेविड को अक्षर पटेल ने 26 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

18 Apr 20264:39:24 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: रजत पाटीदार आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में चौथा विकेट गंवा दिया है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने उन्हें 8 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

18 Apr 20264:28:52 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: फिल सॉल्ट आउट

दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर ली है। कुलदीप यादव ने अर्धशतक लगा चुके फिल सॉल्ट को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सॉल्ट 38 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए।

18 Apr 20264:25:26 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: देवदत्त पडिक्कल आउट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरा झटका लगा है। कप्तान अक्षर पटेल ने देवदत्त पडिक्कल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पडिक्कल 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए।

18 Apr 20264:16:17 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: फिल सॉल्ट का अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने कमाल की बैटिंग की है। सॉल्ट ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। 9 ओवरों के बाद बेंगलुरु ने एक विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। सॉल्ट 55 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18 Apr 20263:59:21 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: विराट कोहली आउट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका लगा है। दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने विराट कोहली को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोहली 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट 30 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

18 Apr 20263:34:25 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली और फिल सॉल्ट क्रीज पर उतर चुके हैं।

18 Apr 20263:15:49 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।


इम्पैक्ट प्लेयर्स: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।

18 Apr 20263:14:30 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: आरसीबी की प्लेइंग-11


रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल।

18 Apr 20263:04:00 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली की पहले गेंदबाजी


दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। आरसीबी की टीम आज हरी जर्सी पहनकर उतरी है। 

18 Apr 20262:56:18 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: कुछ ही देर में होगा टॉस


कुछ ही देर में मैच का टॉस होने वाला है। दोनों ही टीमें सिक्के की इस जंग को जीतना चाहेंगी। 

18 Apr 20262:47:24 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: आरसीबी का शतक


आरसीबी आज अपने घर में खेल रही है और ये उसका एम चिन्नास्वामी में 100वां आईपीएल मैच है। आरसीबी इस अनोखे शतक को विजयी शतक में बदलना चाहेगी। आरसीबी आईपीएल इतिहास में एक वेन्यू पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। 

18 Apr 20263:11:16 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: ऐसा है अंक तालिका का हाल


अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति देखी जाए तो आरसीबी पांच मैचों में चार जीत और एक हार के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद छठे नंबर पर है। 

18 Apr 20261:59:29 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े


दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड आंकड़े देखे जाएं तो अभी तक इनके बीच कुल 33 मैच हुए हैं जिनमें से 19 में आरसीबी और 12 में दिल्ली को जीत मिली है। 

18 Apr 20261:54:13 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: घर में अजेय है आरसीबी


दिल्ली के लिए आरसीबी को हराना मुश्किल इसलिए भी है क्योंकि ये मैच उसे अपने घर में खेलना है और इस सीजन आरसीबी अपने घर में अभी तक हारी नहीं है। दिल्ली के लिए एम चिन्नास्वामी का किला भेदना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। 

18 Apr 20261:36:41 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली के लिए आसान नहीं राह


दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में आरसीबी से पार पाना आसान नहीं है। आरसीबी की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक दमदार है और सभी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं लगातार दो हार झेल चुकी दिल्ली का आत्मविश्वास पहले से ही डगमगाया हुआ है जिसका फायदा आरसीबी उठाना चाहेगी। 

18 Apr 202612:04:21 PM

RCB vs DC Live Cricket Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल।

18 Apr 202611:59:50 AM

RCB vs DC Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।

18 Apr 202611:59:21 AM

RCB vs DC Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाना है। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा। बेंगलुरु ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है। इसके अलावा दिल्ली ने 4 मैचों में से 2 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us